कौन है वो महिला IPS officer जिसे Delhi Kanjhawala Death Case के लिए ख़ुद अमित शाह ने किया कॉल? देश की सबसे स्मार्ट पुलिस दिल्ली पुलिस भी हुई fail

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Delhi Kanjhawala Death Case पर काम कर रही है  IPS officer शालिनी सिंह 

नए साल के पहले दिन देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जिसमें एक 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी है. दरअसल, नए साल की रात  दिल्ली में 20 वर्षीय लड़की की एक स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गयी जिसके बाद इस लडकी की मौत हो गयी. वहीं इस हादसे को लेकर लोगों के बीच गुस्सा और इस मामले को लेकर कड़ी करवाई करने की मांग की जा रही है. 

Also Read- Kanjhawala death case: जानिए कौन थी दिल्ली कंझावला केस में शामिल थी दूसरी लड़की.

अमित शाह ने IPS officer शालिनी सिंह से मांगी रिपोर्ट 

वहीं इस बीच अब इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एंट्री की हुई है और अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. अमित शाह ने खुद शालिनी सिंह से बात की है और इस केस को देखने को कहा है. वहीं इस समय इस मामले की जाँच कर रही शालिनी सिंह इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि ये महिला IPS officer शालिनी सिंह कौन है. 

जानिए महिला IPS officer शालिनी सिंह

1996 बैच IPS officer शालिनी सिंह इस समय दिल्ली पुलिस में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की स्पेशल कमिश्नर हैं और उससे पहले वह शालिनी सिंह दिल्ली में कई अहम पदों पर तैनाती रह चुकी हैं. 

इससे पहले शालिनी ज्वॉइंट सीपी वेस्टर्न रेंज थीं. इस दौरान शालिनी सिंह ने किसान आंदोलन में दिल्ली पुलिस की तरफ से रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह डीसीपी साउथ वेस्ट, साउथ ईस्ट के पद पर भी रह चुकी हैं. शालिनी सिंह आईबी में भी पोस्टेड रही हैं. इसी के साथ उन्होंने अंडमान और पांडिचेरी में भी अपनी सेवाएं दी हैं. 

कोरोना महामारी के दौरान करी थी ड्यूटी 

वहीं जब देश में कोरोना की वजह से पहला लॉकडाउन लगा था तब शालिनी सिंह घर जाने के बजाए इस महामारी के बचने के लिए लोगों के परिवार से जरूरत के किये काम किया. इसी के साथ उन्होंने ड्यूटी खत्म होने के बाद हर चेकपोस्ट पर कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने में भी मदद करी.  

वहीं दिल्ली के ख्याला इलाके में सांप्रदायिक तनाव था. उस समय काफी अफवाह फैली थी. उसको रोकने के लिए वह सड़क पर उतरीं थी. शालिनी सिंह की नियुक्ति उससे पहले डीसीपी साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट के पद पर भी हो चुकी है. वह आईबी में भी पोस्टेड रही हैं. 

सुलझाया था हरनाम सिंह की हत्या का मामला

वहीं साल 2004 में एक हत्याकांड काफी सुर्खियों में आया था. इस मामले में सीनियर स्टीजन लेफ्टिनेंट जनरल हरनाम सिंह और उनकी पत्नी की हत्या की गई थी. उनका केस शालिनी ने ही सुलझाया था. उन्होंने ही आरोपियों को नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा था. 

शालिनी के पति भी आईपीएस

शालिनी सिंह के पति अनिल शुक्ला भी IPS हैं. कुछ वक्त पहले वे एनआईए में पोस्टेड थे. उन्होंने मुंबई का एंटीलिया केस की जिम्मेदारी भी संभाली थी और इस केस को हैंडल किया था. 

सबसे स्मार्ट दिल्ली पुलिस हुई फेल 

वहीं इस मामले में करवाई कर रही दिल्ली पुलिस पर इस मामले को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो गये हैं. दरअसल, ये मामला नए साल के दिन था और इस दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सही रही इसके लिए पीसीआर तैनाती की गयी थी लेकिन जहाँ ये हादसा हुआ और उसके बाद के काई किलोमीटर जिस लड़की को कार घसीटते हुए ले गयी उस बीच न कोई पुलिस तैनात थी ना ही कोई पीसीआर . इसी के साथ इस मामले को हुए 60 से ज्यादा घंटे हो चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं अहि तक पुलिस ने इस मामले को पूरा प्रोफाइल भी तैयार नही किया है.  

Also Read-जानिए क्यों सबसे शांत जैन समुदाय कर रहा है सड़कों पर विरोध प्रदर्शन?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds