कौन हैं IAS नियाज खान, जिनके पीछे पड़े हैं कट्टरपंथी मुसलमान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जून 2023, 05:30 AM Updated: 12 जून 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कहते हैं शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे बड़े से बड़ा इंसान परास्त किया जा सकता है. जरूरी नहीं कि हिंसक रूप अपनाया जाए. कभी कभी आपका ज्ञान और आपकी अर्जित की गयी शिक्षा आपको उस सच्चाई से अवगत करवाती है जिससे आपको अपने ही मजहब के लोग फिर चाहे वो हिन्दू हो, मुस्लिम हो या इसाई परे रखते हैं और अपने अलावा अन्य धर्मों के खिलाफ सिर्फ और सिर्फ जहर ही उगलते हैं. लेकिन बात वहीँ अटकती न हैं कि एक लोकतान्त्रिक देश में आपको पढने लिखने की तो आजादी है भले किसी भी समुदाय से हो और साथ ही वो हकीकत जानने की भी ललक होती है जो आपसे छिपाई जाती है. इस मामले में किसी एक धर्म का नाम आता और वो है ‘मुस्लिम’ ‘इस्लाम’.

ALSO READ: ब्रह्मकुमारी के संस्थापक बाबा पर शुरुआती वर्षों में लगे थे व्यभिचार के आरोप. 

अपनी शिक्षा और ज्ञान से इस मिथक को तोड़ने वाले और ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ के लेखक आईएस नियाज़ खान इन दिनों अपने ट्वीट और इस किताब के चलते मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं. मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान (IAS Niyaz khan) ने दमोह गंगा-जमुना स्कूल में विवाद के बीच मुसलमानों को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें,  किसी का धर्म ना बदलवाएं. उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. तो आज हम इस लेख में जानते हैं नियाज़ खान के बारे में.

किस ट्वीट को लेकर मचा है बवाल?

दरअसल बीते गुरुवार को आईएस नियाज़ खान ने एक ट्वीट लिखा था जिसमे वो खुद मुस्लिम होते हुए मुसलमानों को ईएसआई नसीहत दे डाली जो मुस्लिम चरमपंथियों को कुछ पच नहीं रही है. उस्न्होने ने ट्वीट में लिखा था कि, “मुस्लिम भाई भी गोरक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं.

जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है. अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा. यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें.’

बना दिया ‘ब्राह्मण द ग्रेट’

आपको बता दें कि नियाज़ आईएस होने के साथ साथ नियाज खान एक उपन्यासकार भी हैं. उनके 8 उपन्यास अभी तक प्रकाशित किए जा चुके हैं. उनका पिछला उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट काफी चर्चित रहा है.  जिसमें उन्होंने ब्राह्मण को लेकर कहा था कि ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है.

BRAHMAN THE GREAT
SOURCE-GOOGLE

ALSO READ: बागेश्वर वाले बाबा की कमाई का मुख्य श्रोत क्या है?

चार महीने पहले बाजार में आई इस किताब में उन्होंने ये भी लिखा था कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण नंगे पांव निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है. नियाज खान अक्सर विवादों में भी रहते हैं.

कौन है आईएस नियाज़ खान

नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. नियाज खान अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए भी रिसर्च कर रहे हैं. उनका मानना है कि इस्लाम के बदनाम होने के पीछे कई संगठनों की खराब छवि है.

NIYAZ KHAN
SOURCE-GOOGLE

नियाज खान अब तक आधा दर्जन से ज्यादा किताबें भी लिख चुके है. इसके अलावा वो अबू सलेम पर भी किताब लिख चुके हैं. वे हिंदू धर्म से भी काफी प्रभावित नजर आते हैं. इसके अलावा पिछले साल कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर उनकी टिप्पणी की वजह से परेशानी से घिरे थे.

‘सरनेम इज  हॉन्टिंग लाइक ए घोस्ट’

इन बवालों से पहले भी नियाज़ खान ने एक ट्वीट किया था और वो था उनका सरनेम. नियाज खान ने इससे पहले अपने सरनेम को लेकर ट्वीट किया था. साल 2019 में नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उनके नाम के साथ खान लगे होने के कारण उन्हें अपनी सर्विस के दौरान बहुत कुछ भुगतना पड़ा है और खान सरनेम भूत की तरह उनका पीछा कर रहा है.

वहीं नियाज खान ने हिजाब विवाद में भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और लिखा था कि हिजाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है, साथ ही ये हमें प्रदूषण से भी रक्षा करता है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds