देखिए उस आलीशान रिजॉर्ट की खूबसूरत तस्वीरें, जहां सात फेरे लेने जा रहे वरुण-नताशा, जानिए किराया भी…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 22 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 22 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में लंबे वक्त के बाद एक बड़ी वेडिंग होने जा रही हैं। वरुण धवन अपनी रियल लाइफ दुल्हनिया यानी नताशा दलाल से साथ 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे तो वरुण और नताशा ने पिछले साल ही शादी की प्लानिंग की हुई थीं। लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं पाया। हालांकि वरुण और नताशा ने ठान ली है कि वो इस साल एक-दूसरे के होकर रहेंगे।

24 जनवरी को ये प्यारा कपल सात फेरे लेने जा रहा हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। वरुण और नताशा मुंबई के अलीबाग में ही शादी करने जा रहे हैं। वरुण की शादी में कुछ खास रिश्तेदारों और खास दोस्तों के शामिल होने की ही खबर है। लेकिन बताया ये भी जा रहा है कि गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के कई सितारों शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, सलमान खान समेत कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

यहां होगी वरुण-नताशा की शादी

अलीबाग में वरुण-नताशा की शादी ‘द मैंशन हाउस’ में होगी। जिस रिजॉर्ट में दोनों की शादी होने जा रही हैं, वो काफी आलीशान बताया जा रहा है। सी शोर और हरियाली से घिरे इस रिजॉर्ट को प्राइवेट पार्टी और वेडिंग जैसे फंक्शन के लिए काफी पसंद किया जाता है। होटल के बारे में जानकारी मिली है कि इसमें 25 रूम है।

देखिए उस आलीशान रिजॉर्ट की खूबसूरत तस्वीरें, जहां सात फेरे लेने जा रहे वरुण-नताशा, जानिए किराया भी... — Nedrick News

सफेद रंग के इस मेंशन में एक्सॉटिक पूल भी है। बात अब इसके किराए की करें, तो इसके  बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे। Cntravller.in की मानें तो इस पूरे मैंशन के एक रात का किराया 4 लाख रुपये है। हालांकि इसमें खाना भी शामिल है।

देखिए उस आलीशान रिजॉर्ट की खूबसूरत तस्वीरें, जहां सात फेरे लेने जा रहे वरुण-नताशा, जानिए किराया भी... — Nedrick News

ये रिजॉर्ट अलीबाग की एक अच्छी जगह पर स्थित हैं। अगर इस मेंशन में रूम्स की बात करें तो यहां तीन तरह के रूप है। पहला स्काई डैक रूम्स जो सबसे छोटे है। ये रूम 375 स्क्वायर फीट एरिया में बने है। इसके बाद कोव रूम्स 400 स्क्वायर फीट एरिया में बने है। यहां सबसे बड़े रूम 450 स्क्वायर फीट में बने पाल्म कोर्ट रूम्स है।

देखिए उस आलीशान रिजॉर्ट की खूबसूरत तस्वीरें, जहां सात फेरे लेने जा रहे वरुण-नताशा, जानिए किराया भी... — Nedrick News

देखिए उस आलीशान रिजॉर्ट की खूबसूरत तस्वीरें, जहां सात फेरे लेने जा रहे वरुण-नताशा, जानिए किराया भी... — Nedrick News

गेस्ट लिस्ट बनाने में परेशान हुए पापा डेविड

ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के फंक्शन की गेस्ट लिस्ट बनाने में वरुण के पिता और फेमस डायरेक्टर डेविड धवन को काफी मुश्किल हो रही है। उन्हें ये नहीं समझ आ रहा कि किसे इस शादी में आमंत्रित करें और किसे नहीं। क्योंकि लंबे वक्त से वो इंडस्ट्री में हैं और उनकी लोगों से अच्छी जान-पहचान है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड सोच रहे थे कि इससे बढ़िया होता अगर वो किसी अनजान जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग कर देते, जिसमें सिर्फ वरुण-नताशा के परिवारवाले शामिल होते।

वरुण की शादी में फोन का इस्तेमाल नहीं?

वहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि शादी में काम कर रहे स्टाफ से सभी फंक्शन को प्राइवेट रखने की मांग की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण-नताशा की शादी में काम कर रहे सभी स्टाफ मेंबर से अपना फोन इस्तेमाल करने से मना किया गया है, जिससे कोई शादी की वीडियो ना बनाएं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds