Sushant Birth Anniversary: इस सुपरहिट फिल्म में काम करने के लिए सुशांत ने लिए थे सिर्फ 21 रुपये, ये थीं वजह…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)…ये वो नाम है जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ जिंदादिली और मासूमियत से लोगों के दिलों पर राज किया करते थे। यही वजह है कि जब सुशांत की अचानक मौत (Sushant Death) की खबर आई, तो इसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। सुशांत की मौत को डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन लोग आजकल अपने पसंदीदा स्टार को भूला नहीं आई। आज भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ही सुशांत सुर्खियों में आए दिन छाए रहते हैं। आज यानी 21 जनवरी को सुशांत का जन्मदिन (Sushant Birthday) होता है। ऐसे में लोग आज अपने उन्हें याद करते हुए इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। 

सुशांत ने बेहद कम उम्र में ही ऐसी कई उपलब्धियां हासिल कर ली थीं, जो बड़े बड़े सितारे नहीं कर पाते। चाहे वो टीवी हो या फिर बॉलीवुड अपनी एक्टिंग से सुशांत ने धमाल मचाया। सुशांत कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इनमें से एक मूवी थी पीके। 

पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। सुशांत में भी फिल्म में अहम किरदार निभाया। सुशांत का फिल्म में रोल भले ही छोटा था, लेकिन वहीं दमदार था और उससे उन्होंने लोगों का दिल जीता। पीके बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत ने फिल्म में अपने रोल के लिए फीस लेने तक से इनकार कर दिया था। 

जी हां, सुशांत ने पीके में काम करने के लिए राजकुमार हिरानी से फीस लेने से मना कर दिया था। हालांकि बावजूद इसके हिरानी उनके काम से इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने सुशांत को शगुन के तौर पर 21 रुपये दिए थे। सुशांत ने भी इस शगुन को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया था। 

सुशांत ने एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से काम किया, जिसमें वो अंकिता लोंखडे के साथ नजर आए। उनके इस सीरियल ने खूब तारीफें बटोरीं। वहीं टीवी में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने के लिए सुशांत ने बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया। उन्होंने 2013 में आई काई पो छे मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सुशांत ने एम एस धोनी, छिछोरे जैसी कई शानदार फिल्में कीं। 

14 जून 2020 को सुशांत की मौत की दर्दनाक खबर आई थी, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। इसके बाद सुशांत की डेथ का केस एक हाईप्रोफाइल मामला बन गया। सीबीआई से लेकर ईडी, एनसीबी जैसी बड़ी बड़ी एजेंसियां केस से जुड़ी और इसकी जांच की। लेकिन सुशांत की मौत अब तक एक गुत्थी ही बनी हुई है। एजेंसियां सुशांत की मौत का सच पता लगाने में कामयाब नहीं हुई। सुशांत ने कथित तौर पर आत्महत्या क्यों की, ये अभी तक एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds