Team India के इस खिलाड़ी ने बर्थडे पर फैंस को किया सरप्राइज, गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई, देखें Photos…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीम इंडिया (Team India) का एक और खिलाड़ी अपनी लाइफ की नई पारी की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए इस दिन उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल कर दिया। ये प्लेयर और कोई नहीं, टीम इंडिया में बापू के नाम से जाने वाले अक्षर पटेल (Axar Patel Engagement) हैं। 

जी हां, भारतीय टीम के दमदार स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे (Axar Patel Birthday) को खास बना दिया। अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी सगाई का ऐलान किया। अक्षर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया। 

अपने 28वें जन्मदिन पर जो फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर की उनमें अक्षर अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाते नजर आ रहे है। साथ ही साथ इस दौरान अक्षर ने अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। अक्षर ने अपने इंस्टग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘आज से हमारे जीवन की नई शुरुआत। एक साथ हमेशा के लिए। आपको अनंत काल तक प्यार।’

 

अक्षर पटेल की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही टीम के साथी खिलाड़ियों और फैंस लगातार अक्षर को बधाई देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षर की मंगेतर का नाम मेहा हैं। मेहा पेश से एक डाइटिशियन और न्युट्रिशनिस्ट हैं। मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। 

2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पिछला साल अक्षर के लिए काफी खास रहा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds