इस वजह से पत्नी के शव को कंधे पर रखकर 80 किलोमीटर दूर ले जाने पर मजबूर हुआ ये शख्स, जानिए क्या है मामला

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

ओडिशा में पत्नी की लाश को कंधे पर लादकर ले जा रहे शख्स की तस्वीर हुई वायरल 

ओडिशा (odissa) के कोरापुट जिले से एक तस्वीर वायरल हुई है और ये तस्वीर इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, बुधवार 8 फरवरी को वायरल हुई इस तस्वीर में एक शख्स अपनी पत्नी की लाश (Dead Body ) को कंधे पर लादकर पैदल चल रहा है और इस वजह ये तस्वीर इस समय सुर्खियों में बनी हुई है.

Also Read- संसद में PM मोदी ने शायराना अंदाज में राहुल गाँधी और कांग्रेस पर साधा निशाना.

राह में चलते हुए पत्नी की मौत 

जानकारी के अनुसार, जो शख्स अपनी पत्नी के शव को लेकर पैदल चल रहा है उस शख्स ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) जिले के सांगीवलसा (Sangivalsa) के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां के डॉक्टरों ने कहा कि उस पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है और वापस घर ले जाए. जिसके बाद  उसने 100 किलोमीटर दूर घर वापस ले जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया, लेकिन विजयनगर के पास उनकी पत्नी की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। ऑटो चालक ने तब उन्हें आगे ले जाने से मना कर दिया। उसने उन्हें चेल्लुरु रिंग रोड पर उतार दिया। वहीं जब ऑटो-रिक्शा वाले के भाग जाने के बाद उन्हें कोई भी सहायता नहीं मिली तो इस शख्स ने अपनी पत्नी की लाश को कंधे पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चलने का फैसला किया. 

पुलिस ने करी एम्बुलेंस की व्यवस्था

पत्नी की लाश को कंधे पर ले जाने के दौरान उन्हें कुछ लोगों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रूरल सर्किल इंस्पेक्टर टीवी तिरुपति राव व गणत्यादा सब इंस्पेक्टर किरण कुमार मौके पर पहुंचे और उसे रोककर पूछताछ की।वहीं जब पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी नामक इस व्यक्ति को इस हालत में देखा, तो उनकी पत्नी इदे गुरु (30) के शव को पोट्टांगी प्रखंड के उनके सोरदा गांव ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

भाषा समस्या के कारण आई दिक्कत 

 शुरुआत में आंध्र प्रदेश के पुलिसकर्मियों को भाषा की समस्या के कारण पांगी क्या कह रहे थे, यह मुश्किल लग रहा था। जिसके बाद पुलिस ममें एक व्यक्ति मिला जो ओडिशा के व्यक्ति की भाषा समझता था। पुलिस अधिकारियों ने यह पता लगाने के बाद कि क्या हुआ था? जिसके बाद एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की, जो पांगी और उसकी पत्नी के शव को उसके गांव ले गई। जहां पांगी ने पुलिस को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की।

Also Read- संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी? जानिए क्या थी वो बात.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds