हिन्दू महिला ने मुस्लिम बनने से किया इंकार तो कंपनी ने कर दिया बर्खाश्त, महिला ने की पुलिस में शिकायत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जून 2022, 05:30 AM Updated: 07 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तराखंड (Uttrakhand) के उधम सिंह नगर में एक अजीबों- गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही कंपनी के कुछ सीनियर स्टाफों पर जबरदस्ती धर्म बदलने और यौन उत्पीड़न का इल्ज़ाम लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। इधर मामले का पता लगते हिंदू युवा वाहिनी ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सिडकुल में हेलमेट बनाने वाली एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने कंपनी के प्लांट हेड नादिर हुसैन और सुपरवाइजर अलीम पर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है, साथ ही उसने पुलिस को बताया है कि दोनों ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश भी की थी , जिसका महिला ने विरोध किया था। पीड़िता ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर नौकरी से बाहर कर देने की उसे रोजाना धमकी दी जाती थी। महिला का आरोप है कि कंपनी के दोनों अधिकारी हिन्दू धर्म के प्रति गलत टिप्पणी करते थे, जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले को लेकर उधम सिंह नगर के SSP मंजू नाथ टीसी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।  महिला की शिकायत की हम जांच में लग गए हैं। तथ्यात्मक और सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर हिन्दू वाहिनी जिला अध्यक्ष विजय भदौरिया ने कहा कि इस प्लांट हेड के विरुद्ध एक महिला ने शिकायत की थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds