राखी सावंत के मामले में हुई तनु चंदेल की एंट्री, आदिल दुर्रानी को लेकर बोली – मुझे इन सबमें नहीं पड़ना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 16 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राखी सावंत के आरोपों पर बोली तनु चंदेल

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे साथ ही ये भी कहा था कि आदिल और तनु चंदेल (Tanu Chandel) अफेयर चल रहा हैं.व हैं इस बीच अब इस मामले में तनु चंदेल की एंट्री हुई है और उन्होंने इस अफेयर को लेकर एक बयान दिया है.

Also Read- राखी सावंत ने आदिल को लेकर किया एक और खुलासा, बताया ‘झूठी शादी’ और ‘झूठे मौलाना’ का किस्सा!.

तनु ने अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात  

पैपराजी से बात करते हुए तनु चंदेल ने कहा, ‘कोई कुछ भी बोलता है तो क्या वो सच हो जाता है? कोई क्या बोल रहा है उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं हर चीज को क्लीयर नहीं कर सकती हूं. मैं क्या हूं, ये बात मुझे पता है. मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई भी चीज आप लोगों के सामने रखनी चाहिए’

मुझे इन सबमें नहीं पड़ना : तनु

राखी और आदिल का घर तोड़ने के सवाल पर रिएक्ट करते हुए तनु ने कहा, ‘मेरी राखी से दो-तीन बार बात हुई है और मैंने उनसे बहुत प्यार से बात की है. कभी उनके साथ बदतमीजी नहीं की है. मैंने उनसे कहा है कि आदिल के साथ उनका जो भी मैटर है वो खुद उसे देखें. राखी सावंत और आदिल खान का जो भी मैटर हैं, मुझे इन सबमें नहीं पड़ना है. मुझे इस टॉपिक पर कोई बात नहीं करनी है. मुझे पता है कि मेरी छवि कैसी है बाकी आप लोग खुद समझदार हैं. आप लोग खुद समझते होंगे कि कौन कैसा है’.

राखी न लगाया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

राखी सांवत ने आदिल खान दुर्रानी पर तनु चंदेल (Tanu Chandel) उर्फ निवेदिता संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं. वहीं, हाल ही में एक और चौंका देने वाला खुलासा करते हुए राखी ने बताया था कि तुन चंदेल प्रेग्नेंट हैं और आदिल अब जेल से बाहर आने के बाद तुन से शादी भी करने वाले हैं.

Also read- राखी सावंत ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, 14 दिन के लिए जेल में गये आदिल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds