सौरव गांगुली का बचपन में भूत से हुआ था एनकाउंटर, बताया हैरान करने वाला किस्सा

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आज 8 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली 48 साल के हो गए. अपने जन्मदिन भी गांगुली ने फैंस के साथ एक काफी हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है. गांगुली ने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा था कि उन्होंने बचपन में भूत देखा था.

12 साल में हुई घटना

अपने जन्मदिन पर एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए गांगुली ने बताया कि जब वो 12-13 साल के थे तो उन्होंने अपने घर में भूत देखा था. गांगुली ने वो किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उस वक़्त उनके घर में एक लड़का काम करता था. उस रविवार की शाम को मैं अपने परिवार के साथ ऊपर अपने कमरे में था. मुझे उस लड़के के पास जाकर चाय बनाने के लिए बोलकर आने को कहा गया. जब मैं रसोई में पहुंचा तो लड़का वहां से गायब था. जिसके बाद मैं घरवालों के पास वापिस आ गया.

बाऊंड्री वाल पर दौड़ रहा था लड़का

गांगुली आगे बोले कि घरवालों ने मुझे छत पर उसे देखकर आने को कहा लेकिन वो वहां भी नहीं था. उनके घर के पास कुछ झोपडियां बनी हुई थी तो मैंने वहां जाकर देखा कि वो छत की बाऊंड्री वाल पर दौड़ रहा था. हमारा छह मंजिल का मकान है, अगर वो वहां से गिर जाता तो मर जाता. मैंने उसे चिल्लाकर बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन उसने सुना ही नहीं. मैंने ये पूरा वाकया भागकर नीचे अंकल को बताया कि लड़का पागल हो गया है. हम ऊपर की ओर भागे लेकिन वो हमें नहीं दिखा. बाद में हमने उसे पेड़ की पत्तियों पर पड़ा हुआ पाया. इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर हमने उसे अस्पताल भिजवाया. बाद में अगले दिन शाम के पांच बजे वह लड़का हमारे घर आया. हम उससे दूर भागने लगे तो उसने बताया कि उसकी मां निश्चित दिनों में उसके शरीर में आती है.

सफल बल्लेबाजों में से एक हैं गांगुली

बता दें कि गांगुली को भारत क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक कहा जाता है. उनका जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने क्रिकेट में 1992 में डेब्यू किया था. उनको एक सफल बल्लेबाज भी कहा जाता है. उनके वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से 18 हजार से ज्यादा रन निकले है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds