स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी के लिए करी खास तैयारी, बुक किया 500 साल पुराना शाही किला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 08 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रॉयल अंदाज में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी 

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी स्टार स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शनेल ईरानी की शादी होने वाली है और इसके लिए स्मृति ईरानी ने एक बड़ी तैयारी की है. अपनी बेटी की शादी के लिए स्मृति ईरानी ने 500 साल पुराना शाही किला बुक किया है और यहाँ से  ही  स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शनेल ईरानी की विदाई होगी. 

Also Read- सदन में अडानी मोदी के रिश्ते पर जमकर बरसे राहुल गाँधी, सवाल पूछते हुए सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप.

जोधपुर का 500 साल पुराना फोर्ट किया बुक 

जानकारी के अनुसार, स्मृति ईरानी ने शनेल की शादी के लिए जोधपुर का 500 साल पुराना खींवसर फोर्ट बुक किया है शनेल के शादी का जश्न जोधपुर में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा और यहीं पर शादी के सभी फंक्शन  रॉयल अंदाज में होंगे. 

स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी के लिए करी खास तैयारी, बुक किया 500 साल पुराना शाही किला — NEDRICK NEWS

2021 में हुई थी शनेल की सगाई 

शनेल ईरानी ने साल 2021 में अर्जुन भल्ला से सगाई की थी. अर्जुन ने जोधपुर और नागौर के बीच स्थित खींवसर फोर्ट में शनेल को शादी के लिए प्रपोज किया था. ऐसे में अब दोनों इसी किले में शादी के बंधन में बंधेंगे. 

स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी के लिए करी खास तैयारी, बुक किया 500 साल पुराना शाही किला — NEDRICK NEWS

किले के एक तरफ है रेगिस्तान दूसरी तरफ झील 

इस किले के एक रेगिस्तान तो दूसरी तरफ झील है. यहां आप दिन में डेजर्ट सफारी कर सकते हैं इसी के साथ यहां पर इसके सुनहरे सनराइज और सनसेट की झलक का आनंद लिया जा सकता है. वहीं इस खींवसर फोर्ट में 71 कमरे और सुइट हैं. 4 फूड एंड बेवेरेज आउट्लेट यानी रेस्टोरेंट-कैफे आदि हैं. 2 बैंकेट और मीटिंग के वेन्यू हैं. 8 लग्जरी हट्स वाले गांव हैं. गांवों में 2 फूड एंड बेवेरेज आउट्लेट हैं और 1 बैंकेट और मीटिंग वेन्यू है.

स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी के लिए करी खास तैयारी, बुक किया 500 साल पुराना शाही किला — NEDRICK NEWS

जानिए इस किले की खासियत 

जिस खींवसर फोर्ट को स्मृति ईरानी की बेटी की शादी होगी वो राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर गांव में स्थित है. ये किला 500 साल पुराना है और ये किला जोधपुर और नागौर के बीच बना है. ये थार मरुस्थल के पूर्वी किनारे पर पड़ता है. इस किले को 1523 में राव करमसजी ने बनवाया था. वो जोधपुर के राव जोधा के आठवें बेटे थे. 

Also Read- Sikkim Nepali Row: जानिए सुप्रीम कोर्ट की किस टिप्पणी पर भड़का सिक्किम का नेपाली समुदाय? राज्य में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds