'जब मैनें अपने 11 साल के बेटे को खोया था, तो Shahrukh ने…', सपोर्ट में उतरे Shekhar Suman, याद किया पुराना किस्सा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 10 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान जेल में बंद हैं। आर्यन खान की ड्रग्स मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में हो रही ड्रग्स पार्टी का आर्यन भी हिस्सा थे, जिसके बाद NCB ने उन पर शिकंजा कसा। एजेंसी ने आर्यन को गिरफ्तार किया और अब वो फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। 

शाहरुख को मिल रहा सेलेब्स का सपोर्ट

आर्यन खान का ये ड्रग्स मामले जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ तो इसको लेकर कई लोग आर्यन के साथ साथ शाहरुख खान को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस मुश्किल वक्त में शाहरुख और आर्यन के सपोर्ट में उतरते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी, ऋतिक रोशन समेत कई सेलिब्रिटीज ने उनका समर्थन किया। 

अब शेखर सुमन ने भी किए ट्वीट

इसके बाद अब एक और एक्टर शेखर सुमन भी शाहरुख खान के सपोर्ट में आ गए हैं। शेखर सुमन ने किंग खान के सपोर्ट में कुछ ट्वीट किए। इसके साथ ही शेखर ने शाहरुख की दरिदादिली का एक पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उनके 11 साल के बेटे की मौत हुई थीं, तो शाहरुख ही वो अकेले सितारे थे, जो उनसे मिलने आए। 

शेखर सुमन ने अपनी ट्वीट में लिखा- ‘मेरा दिल शाहरुख और गौरी खान के साथ है। क्योंकि मैं भी एक पिता हूं इसलिए ये अच्छे से मसझ सकता हूं कि वो इस वक्त किन हालातों से गुजर रहे होंगे। माता-पिता के लिए इस तरह की पीड़ा और कठिन परिश्रम से गुजरना आसान नहीं होता, चाहे कुछ भी हो।’

इस किस्से को किया याद

एक दूसरी ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘जब मैंने अपने बड़े बेटे आयुष को 11 साल की उम्र में खोया था, तो शाहरुख की वो अकेले एक्टर थे जो मुझसे पर्सनली मिलने आए, जब मैं शहर में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। उन्होंने मुझे गले लगाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस वक्त एक पिता के तौर पर वो किस दुख से गुजर रहे होंगे, ये सोचकर भी मुझे दर्द हो रहा है।’

गौरतलब है कि बीते दिनों NCB ने एक क्रूज पार्टी में रेड मारी थीं। इस पार्टी का हिस्सा आर्यन खान भी थे। पार्टी से भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई। वहीं इसके साथ ही आर्यन भी एजेंसी के शिकंजे में आ गए। कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद NCB ने आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनको आर्थर जेल भेज दिया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds