दिल्ली: रेप के आरोपी से रिश्वत ले रहे थे पुलिस अधिकारी, मालवीय नगर थाने में आ धमकी CBI की टीम और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 10 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर थाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस थाने में CBI की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक ये मामला एक बलात्कार से जुड़ा हुआ है। इस केस को मैनेज करने के लिए थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी थीं। जिसको लेकर ही मामले में CBI से शिकायत की गई थी, जिसके बाद एजेंसी ने एक्शन लिया और मालवीय नगर थाने में रेड मारी। 

रेप केस को मैनेज करने की हो रही थी कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार रेड के दौरान CBI दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। जिसके बाद CBI उनको अपने साथ में ले गई। खबरों के मुताबिक इस मामले में एक ASI को CBI ने अरेस्ट किया। ASI पर आरोप ये लगे हैं कि उन्होंने सब इंस्‍पेक्‍टर से 50 हजार रुपये की रिश्‍वत लीं। जिस सब इंस्पेक्टर से रिश्वत ली गई, वो रेप के मामले के आरोपी है। उन पर महिा कांस्टेबल के साथ बलात्कार करने के आरोप लगे। ये मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। ASI के साथ इस केस की एक महिला जांच अधिकारी की भी गिरफ्तारी CBI ने की है। 

CBI द्वारा रिश्‍वत लेने के मामले में अरेस्ट हुए ASI का नाम लेखराम और महिला जांच अधिकारी का नाम रोमी बताया जा रहा है। 

सब इंस्पेक्टर पर लगे महिला कांस्टेबल के साथ रेप के आरोप

मामला कुछ ऐसा है कि साउथ दिल्ली के हौज खास थान में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार की घटना अगस्त में सामने आई थीं। महिला कांस्टेब के आरोपों के मुताबिक एक सब इंस्पेक्टर के साथ उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। ये आरोप सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर लगे थे। 

आरोपों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान उनको कॉल किया। फिर उनको मुनिरका स्थित एक घर ले गया। तब मनोज ने महिला कांस्टेबल को कोल्ड ड्रिंग दी, जिसे पीते ही बेहोश हो गई। जिसके बाद मनोज कुमार ने उसके साथ रेप किया। साथ ही उनकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली थीं। इस मामले को ही मैनेज करने के लिए आरोपी सब इंस्पेक्टर से रिश्वत लेने की बात सामने आई। इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई के अधिकारी अचानक शनिवार रात को मालवीय नगर थाने में धमक गए और वहां ASI समेत महिला जांच अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds