उमराह की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मक्का पहुंचे शाहरुख खान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 02 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म की शूटिंग के बाद मक्का पहुंचे शाहरुख 

शाहरुख खान (Shah rukh khan) चार साल के बाद बड़े परदे वापसी करने जा रहे हैं और जल्द शाहरुख खान (Shah rukh khan) की बिग बजट फिल्म ‘पठान’ (Pathan) बड़े परदे पर रिलीज़ होगी. वहीं इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले शाहरुख खान सउदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का (makka ) पहुंचे हैं. 

Also Read- इस सुपरहिट फिल्म का हीरो था करीना कपूर का पहला क्रश.

इस वजह से मक्का  पहुंचे शाहरुख 

शाहरुख खान ने सउदी अरब में फिल्म डंकी (Dunki) की शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया। जिसके बाद वो मक्का पहुंच गए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान (Shah rukh khan)  फिल्म हिट हो इसके लिए मक्का पहुंचे है। वहां उन्होंने सफेद कपड़े में उमराह किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पत्रकार ने जारी की तस्वीर

उमराह की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मक्का पहुंचे शाहरुख खान — NEDRICK NEWS

शाहरुख खान के उमराह करते वक़्त एक पत्रकार ने ट्वीट करके बताया कि किंग खान मक्का पहुंचकर उमराह किया। वहीं पत्रकार द्वारा ट्वीट गयी फोटो में शाहरुख खान सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं और उनके चारों तरफ सिक्योरिटी में दिखाई दे रहे हैं। 

उमराह करने की थी ख्वाहिश

कुछ समय पहले ‘बादशाह’ खान ने ट्वीट करके उमराह करने की ख्वाहिश जताई थी. वहीं अब उनकी उमराह करने की ख्वाहिश पूरी हो गयी है. शाहरुख खान ने भी सफेद चोगा पहन रखा था। दरअसल, उमराह में पुरुष दो टुकड़ों वाला बिना सिलाई का एक सफेद चोगा पहनते हैं और मक्का का दीदार किया. 

तीन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

साल 2023 में शाहरुख खान की 3 फ़िल्में आने वाली है और ये फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ हैं. वहीं फिल्म पठान जनवरी 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और 25 जनवरी को ये फिल्म रिलीज होगी जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। 

Also Read- सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट बॉलीवुड के ये सेलेब्स.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds