सतना: रॉयल राजपूत संगठन ने विशाल क्षत्रिय चेतना वाहन रैली का किया आयोजन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्य प्रदेश के सतना जिले में रॉयल राजपूत संगठन ने एक विशाल क्षत्रिय चेतना वाहन रैली का आयोजन किया। इस विशाल रैली की शुरुआत मुख्य संरक्षक श्री गगनेद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा विजय पताका दिखाकर किया गया। प्रशासन की मदद से रैली अनुशासित ढंग से आयोजित हुई। ये विशाल रैली शहर के मुख्य मार्गों सिविल लाईन, सर्किट हाउस, बस स्टैण्ड, सिमरिया चौराहा, बी टी आई रोड, कोलगंवा थाना होते हुए गई और ये हवाई पट्टी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर समाप्त हुई। 

सतना: रॉयल राजपूत संगठन ने विशाल क्षत्रिय चेतना वाहन रैली का किया आयोजन — NEDRICK NEWS

विशाल रैली के सफलतापूर्ण अयोजन के लिए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों एवं शासन-प्रशासन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। रैली का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय भाइयों में अपने समाज के उत्थान के लिए सर्व समाज के सेवार्थ स्वयं को एकजुट रखने और समय समय पर अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाते रहने का था। 

सतना: रॉयल राजपूत संगठन ने विशाल क्षत्रिय चेतना वाहन रैली का किया आयोजन — NEDRICK NEWS

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह बघेल, राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह कचनार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुलभ गहरवार प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह और हजारों की संख्या में क्षत्रियों ने हिस्सा लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds