नहीं थम रहा पुष्पा का तूफान, अकेले हिंदी वर्जन में फिल्म ने कर ली इतने करोड़ की कमाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तूफान आया हुआ है। ये फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन करती है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा हर जगह काफी तारीफें बटोरती नजर आ रही है। इस फिल्म का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। ये मूवी तेलुगू के साथ ही हिंदी, मलयालम, कन्नण भाषाओं में रिलीज की गई। 

पुष्पा की कमाई लगातार सुर्खियों में बनी है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं फिल्म का हिंदी वर्जन भी खूब धमाल मचा रहा है। केवल हिंदी वर्जन में ही पुष्पा 75 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। बीते दिन ही फिल्म के जानकार तरण आर्दश ने ट्वीट कर बताया कि पुष्पा सनसनीखेज है। इतने प्रतिबंधों के बावजूद पुष्पा हिंदी ने 16 दिनों में  75 करोड़ की कमाई कर ली है और तेजी से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ कमाई की, शनिवार को 6.10 करोड़। कुल: ₹ 56.69 करोड़। केस स्टडी के मुताबिक फिल्म जल्द ही 75 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। ये आंकड़े फिल्म के हिंदी वर्जन के हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है। 

इससे पता चल रहा कि हिंदी ऑडियंस को भी मूवी काफी पसंद आ रही है। पुष्पा फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से भी ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई धमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच रणवीर सिंह की 83 जैसी फिल्में भी आई, लेकिन इसका कोई असर पुष्पा की कमाई पर नहीं पड़ा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds