अब मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में उतरे Rakesh Tikait, चेतावनी देते हुए कहा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मोदी सरकार जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर समझौता करने जा रही है। सरकार के इस फैसले के विरोध में एक बार फिर से किसान नेता राकेश टिकैत उतर आए हैं। संभावनाएं है कि दूध खरीदने को लेकर अगले महीने सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता करेगी। टिकैत का कहना है कि सरकार के इस समझौते से पशुपालकों के सामने उनके अस्तित्व का संकट पैदा हो सकता है। किसान नेता राकेश टिकैत की तरफ से सरकार के इस फैसले का विरोध करने की बात कही गई है।  

राकेश टिकैत ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा- ‘सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत 20-22 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने की योजना है। सरकार के विदेशों से दूध आयात करने के फैसले से देश के पशु पालकों के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो जाएगा। किसान इसका विरोध करेंगे।’

मोदी सरकार को घेरते हुए राकेश टिकैत ने आगे कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कहती हैं। दूसरी ओर ऐसे-ऐसे कानून ला रही है कि किसानों के सामने संकट पैदा हो जाए। टिकैत ने कुछ दिन पहले भी ऑस्ट्रेलिया के साथ सरकार के इस समझौते पर आपत्ति जाहिर की थी। वो अब खुलकर इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। 

गौरतलब है कि करीब-करीब एक साल तक चले कि किसान आंदोलन का राकेश टिकैत ने नेतृत्व किया था। केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का किसानों ने जमकर विरोध किया था और वो इसे वापस लेने के लिए दिल्ली के बॉर्डरों पर बैठ गए। इस दौरान सरकार और किसानों के बीच लंबे वक्त तक तकरार चलती रही, लेकिन अंत में जीत किसानों की हुई। मोदी सरकार को पीछे हटते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds