Delhi: पहले की हत्या, फिर लाश के साथ ही रातभर सोता रहा दिव्यांग शख्स…जानिए ये हैरान करने वाली घटना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आए दिन ही कहीं ना कहीं से हत्या, लूटपाट, डकैती के ऐसे ऐसे मामले सामने आते है, जो हैरान कर देते है। आरोपी बचने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाले दिल्ली से आया है। दिल्ली में एक शख्स की हत्या करने के बाद आरोपी लाख के साथ ही पूरी रात रोता रहा। ऐसा आरोपी ने इसलिए किया, जिससे वो पकड़ा ना जाएं। दरअसल, हत्या करने वाला आरोपी दिव्यांग था और वो इस मकसद के साथ शव के साथ सोता रहा कि पुलिस उस पर हत्या का शक नहीं करेगी, लेकिन आरोपी का एक भी पैंतरा काम नहीं आया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

मामला एक जनवरी का है। दरअसल, दिल्ली के सुभाष नगर इलाके के सूर्या होटल के पास पुलिस को एक लाश मिली थीं। सड़क के किनारे एक झुग्गी बनी हुई है और उसी के पास एक लाश पड़ी हुई थी। शव को देखकर ऐसा लगा कि मृतक के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

इस दौरान पता चला कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसका नाम चंदन था और वो सुभाष नगर इलाके में रहता है। चंदन अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए राजौरी गार्डन के अंसल प्लाजा मॉल में गया था। पुलिस ने जब इस मामले में चंदन के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रात करीबन साढ़े 12 मृतक चंदन सिगरेट लेने सूर्या होटल के बाहर एक दुकान पर गया था। 

पुलिस को आगे पता चला कि उस दौरान मृतक चंदन की मुलाकात 65 साल के एक बुजुर्ग दिव्यांग से हुई थी। वो सड़क पर भीख मांगा करता है। पुलिस के मुताबिक मृतक चंदन और संतोष दोनों ही नशे में थे। इस दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल लेती।

इस दौरान एक विनोद नाम का व्यक्ति स्कूटी से वहां आया। पुलिस के अनुसार विनोद, जिसकी उम्र 20 साल की थी वो दिव्यांग संतोष की देखभाल किया करता था। संतोष ने जैसे ही विनोद को देखा तो वो उसके पास चला गया। इस दौरान नशे की हालत में मृतक चंदन,  संतोष को लगातार गालियां दे रहा था और उसने दिव्यांग संतोष की पिटाई भी कर दी थी। इसके बाद विनोद और संतोष दोनों मिलकर चंदन से भिड़ गए। फिर उन्होंने चंदन पर चाकू से हमले भी कर दिए।

इसके बाद चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपी विनोद तो स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया, लेकिन दिव्यांग संतोष वहीं रातभर लाश के साथ लेटा रहा। उसको ऐसा लगा क्योंकि वो दिव्यांग हैं और भाग नहीं सकता, इसलिए पुलिस उस पर शक नहीं करेगी। लेकिन संतोष चालाकी पुलिस के आगे चल नहीं पाई। पुलिस ने संतोष और विनोद दोनों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds