Trending

सलमान खान की वो हीरोइन, जो आज दाने-दाने को मोहताज बीमारी में अपनों ने छोड़ा, अब 10×10 के कमरे में कट रही ज़िंदगी! Pooja Dadwal

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 06 May 2026, 11:37 AM | Updated: 06 May 2026, 11:37 AM

Pooja Dadwal: हिंदी फिल्मों में जितना लंबा करियर मेल एक्टर्स का होता है.. फीमेल एक्ट्रेस का नहीं होता..हालांकि वो लीड रोल से आगे जाकर साइड रोल में सिमट जाती है.. वहीं कुछ ऐसे भी एक्टर है जो कई दशको से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे है.. और अभी तक न जाने कितनी हिरोईंस का करियर चमका चुके है.. लेकिन वहीं कुछ हिरोईंस ऐसी भी है जो एक या दो फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गई।

अपने इस लेख में आज हम भाईजान सलमान खान की एक हिरोईन की बात करेंगे, जिन्होंने सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर आकर बड़ी पहचान तो कमाई लेकिन वो इसे ज्यादा समय कर बरकरार नहीं रख सकीं.. इतना ही नहीं ये एक बड़ी बीमारा का शिकार हुई तो उनके घर वालों ने और पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। जो आज 10 बाई 10 के छोटे से कमरे में गुमनामी की जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर है। कौन है सलमान की ये खूबसूरत हीरोइन चलिए जानते है।

और पढ़े: शेर-ए-पंजाब की विरासत और फिरंगियों की चुनौती, जानिए क्यों पंजाब को गुलाम बनाना अंग्रेजों के लिए सबसे कठिन था। Maharaja Ranjit singh

पूजा डडवाल का हालिया इंटरव्यू सुर्खियों में

ये बात 1995 की है, सलमान खान की एक हिट फिल्म आई थी वीरगति, और इसी फिल्म में सलमान खान के अपॉजिट नजर आई 16 साल की खूबसूरत हिरोईन पूजा डडवाल (Pooja Dadwal)। पूजा की ये डेब्यू फिल्म थी.. लेकिन उस फिल्म के बाद पूजा किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई.. लेकिन अभी हाल ही में उनका एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में है। पूजा ने खुद इंटरव्यू में बताया कि 16 साल की उम्र में जब वो एक्टिंग की क्लासेस ले ही रही थी तभी उनकी किस्मत उन पर मेहरबान हुई और उन्हें सलमान खान की हिरोईन बनने का मौका मिला.. हालांकि उसके बाद उनके करियर में एक तरह का पॉज आ गया।

सलमान की हिरोईन बनने के बाद भी उनके पास बड़ी फिल्में नहीं आई। धीरे धीरे उनका करियर सिमट गया.. और जब उन्हें लगा कि फिल्म इंड्स्ट्री में उनके पास कुछ करने को नहीं है तो वो शादी करके  गोवा में अपने पति के साथ उनके कसीन को संभालने लगी थी उन्होंने फिल्मों के साथ साथ टीवी में भी किस्मत आजमाई.. वो अंतिम बार 2001 में टीवी शो घराना में नजर आई थी… लेकिन उसके बाद वो एक्टिंग से दूर हो गई और गोवा में रहने लगी..

और पढ़े: बेटे को राजनीति में लाने के लिए पिता ने की ज़बरदस्ती, गुस्से में थलापति विजय ने बाप पर ही ठोक दिया था मुकदमा! – Vijay Film Career and Politics

जब परिवार ने साथ छोड़ा

पूजा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब कसीनो में काम करते समय उन्हें पता चला कि उनके दोनो फेफड़े खराब हो गए है.. उनके परिवार ने ऐसे समय पर उनका साथ देने के बजाय उनसे दूरी बना ली थी। उनके पति और इन लॉज ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था.. वो अकेले संघर्ष कर रही थी ऐसे समय में राजेंद्र सिंह उनकी जिंदगी में आये थे।वो पूजा को मुम्बई ले गए.. उनका इलाज कराने के लिए.. पूजा के पास न तो ज्यादा पैसे थे और न ही करियर.. उन्होंने बिमारी से लड़ते हुए चॉल में रहने का फैसला किया और टिफिन सर्विस का काम शुरु कर दिया।

लेकिन 2018 में उन्हें टीबी होने की पुष्टि होने के बाद पूजा ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई थी, तब खुद सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन (Being Human) ने आगे बड़ कर 6 महीनो तक पूजा का इलाज कराया। हालांकि पूजा ने फिर से 2020 में पंजाबी फिल्म शुकराना-गुरु नानक देव जी का..  से वापिसी की कोशिश तो की लेकिन वो उनके करियर को पटरी पर लाने के लिए पर्याप्त नहीं था। पूजा अब भी चॉल में रहती है और टिफिन सर्विस चला कर अपना गुजारा करती है। जो बताता है कि इंडस्ट्री केवल चढ़ते सूरज को ही सलाम करती है.. और याद रखती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds