घर के बाहर पुलिस का नाम, अंदर चल रहा था घिनौना काम: Kanpur girls hostel MMS

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 30 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हॉस्टल कर्मचारी ने लड़कियों का बनाया अश्लील वीडियो

पहले चंडीगढ़ और अब उत्तर प्रदेश के कानपूर से अश्लील वीडियो बनाये जाने का मामला सामने आया है। कानपुर के रावतपुर थाना इलाके में स्थित श्रीनिवास गर्ल्स हॉस्टल में चंडीगढ़ मामले की तर्ज पर हॉस्टल की लड़कियों ने एक कर्मचारी द्वारा उनके अश्लील वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। चौकाने वाली बात ये है की इस गर्ल्स हॉस्टल के मालिक खुद एक पुलिस हैं। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और मोबाइल को जांच के लिए सर्विलांस टीम के पास भेज दिया है। इस खुलासे के बाद हॉस्टल की दूसरी छात्राओं ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ छात्रा के आरोपों के आधार पर कानपुर पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also read- दिल्ली में हुआ निर्भया जैसा कांड, 12 साल के एक मासूम छात्र के साथ तीन लड़कों ने किया कुकर्म, निजी अंग में डाल दी लोहे की रॉड

दिनेश शुक्ला जो कल्याणपुर एसीपी (SP) हैं उन्होंने मीडिया को बताया कि लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मनोज पांडेय नामक एक इंसान को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज पांडेय उस हॉस्टल का संचालक था। मनोज पांडेय का कहना है कि यह हॉस्टल शशि नौमानी का है, पर हॉस्टल के बाहर लगे नेम प्लेट पर अफसर एएसपी सुरेंद्र तिवारी का नाम लिखा था जिसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र तिवारी से भी पूछताछ की।

सुरेंद्र तिवारी ने कहा कोई कानपूर में कोई भी प्रॉपर्टी नहीं

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरेंद्र तिवारी जो फिलहाल बुलंदशहर के एएसपी हैं उन्होंने बताया कि उनका कोई भी प्रॉपर्टी कानपूर में नहीं है, ना ही कानपूर के किसी बिल्डिंग से उनका लेना देना है। वहीं पुलिस के अनुसार एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने अभी तक इस बिल्डिंग से जुड़ा हुआ कोई भी संतोषजनक बयान नहीं दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

गुरुवार की सुबह एक छात्रा हॉस्टल बाथरूम में नहाने गई, बाथरूम का दरवाजा एक कोने से टुटा हुआ था। इस बीच हॉस्टल के एक सफाई कर्मचारी ने बाथरूम के दरवाजे के टूटे हिस्से से मोबाइल डालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारी का नाम ऋषि बताया जा रहा है। उसके बाद छात्रा की नजर उस मोबाइल पर पड़ी, जिसके बाद वो चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर हॉस्टल की अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं और ऋषि को पकड़ लिया। लड़कियों ने उसका फ़ोन छीन लिया, जिसमे उन्हें इस तरह के कई वीडियो मिलें। लड़कियां उसके बाद नजदीकी पुलिस थाने में गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। लड़कियों ने ये भी बताया की फ़ोन से कई वीडियो हटा भी दिया गया है। लड़किओं के अनुसार हॉस्टल में कुल पांच पुरुष कर्मचारी थे जो वारदात के बाद फरार हो गए हैं। हॉस्टल में कुल 55 लड़कियां रहती है।

हॉस्टल वार्डन कर रही थी कर्मचारी का सपोर्ट

हॉस्टल की छात्राओं के मुताबिक कर्मचारी के पास से बरामद मोबाइल में छात्राओं के कई वीडियो हैं। उनका कहना है कि उन लोगों के विरोध के बावजूद शुरुआत में हॉस्टल वार्डन कर्मचारी का सपोर्ट कर रही थीं। पुलिस ने आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है और पूछ-ताछ कर रही है,जबकि उसके फ़ोन को जाँच के लिए भेज दिया गया है। 

Also read- देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई क्रूरता की सारी हदें पार… चिला नहर में मिला शव

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds