सर्कस की थीम और 6 बेडरूम ऐसा है Bigg Boss का हाउस, देखें तस्वीर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 30 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिग बॉस 16 में इस बार देखने को मिलेगी सर्कस की थीम, बेडरूम के लिए भी होगी लड़ाई

टीवी का सबसे बड़ा रियालिटी शो ‘बिग बॉस‘ के 16वें  (Bigg Boss 16 ) सीजन के शुरू होने में महज कुछ समय बचा हुआ है. वहीं इस बीच इस शो के शुरू होने से पहले बिग बॉस हाउस की फोटो सोशल मीडिया पर आई है. जो कि इस समय चर्चा का विषय बनी है.

‘बिग बॉस’ सीजन 16 के शुरू होने से पहले एक प्रेस इवेंट में कहा गया था इस बार इस शो में कुछ नया होगा साथ ही  शो को लेकर ये भी कहा गया कि इस शो में कुछ नए और बड़े बदलाव हुए हैं। वहीं इस बार इस शो में ‘बिग बॉस’ खुद हिस्सा लेंगे साथ ही दूसरा इस बार इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे।

Also Read-हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान..

बिग बॉस 16 हाउस की फोटोज


सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 16’ हाउस एक अन्दर की फोटोज सामने आई हैं जिसमें घर का नजारा देखा जा सकता है।

वहीं सोशल मीडिया पर जारी हुई तस्वीर में इस बार 16वें सीजन के लिए मेकर्स ‘सर्कस’ की थीम रखी है जो कि तस्वीर में देखी जा सकती है और बिग बॉस 16 हाउस की फोटोज के मैन दरवाजे पर वेलकम टू द सर्कस भी लिखा हुआ है।वहीं घर का पूरा नजारा भी सर्कस जैसा बनाया गया है। इंटीरियर डिजाइन सबकुछ सर्कस जैसा है। वहीँ इस शो में इस बार 6 बेडरूम्स होंगे।

बिस्तर को लेकर भी होगी लड़ाई 

 इस बार कंटेस्टेंट के बीच बिस्तर को लेकर लड़ाई देखने को मिल सकती है. इससे पहले हर बार एक बड़ा बेडरूम हुआ करता था जहाँ पर सभी लोग सोते हैं लेकिन इस बार 6 बेड रूम हैं. जिसको लेकर भी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती है.

आपको बता दें, ‘बिग बॉस’ हर साल अपने इस शो में नई थीम और नए कॉन्सेप्ट के साथ शो को शुरू करता है. वहीं अभी तक ‘बिग बॉस’ के शो में एयरलाइन से लेकर गांव वाली थीम है और इस बार बिग बॉस  में सर्कस कि थीम नजर आएगी. 

इस दिन से शुरू होगा शो

हाल ही में घोषणा के अनुसार, बिग बॉस’ सीजन-16 (Bigg boss season -16) का शनिवार 1 अक्टूबर को टीवी पर शुरू होगा क्योंकि इसका प्रीमियर एपिसोड सबसे बड़ा एपिसोड होता है जिसकी वजह से इस शो को 2 पार्ट में दिखाया जाएगा। वहीं इस हिसाब से प्रीमियर एपिसोड का पहला भाग 1 अक्टूबर और दूसरा भाग 2 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा.

ADULT WEB SERIES की एक्ट्रेस के साथ ये 12 लोग होंगे ‘Bigg Boss’ के घर में कैद….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds