Nvidia के जेन्सेन हुआंग ने मानी पत्नी से बेवफाई की बात, चीनी महिला से रिश्ते पर अमेरिका में हड़कंप| Jensen Huang affair controversy

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Jensen Huang affair controversy: दुनिया के सबसे बड़े टेक साम्राज्यों में शुमार ‘एनवीडिया’ (Nvidia) के सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग की निजी जिंदगी और उनकी कंपनी में इस वक्त भारी भूचाल आया हुआ है। पिछले 41 सालों से जेन्सेन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उनके पीछे खड़ी रहने वाली उनकी पत्नी लोरी मिल्स हुआंग अचानक अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। लोरी हमेशा से ही चकाचौंध और प्रचार से दूर एक शांत जिंदगी जीना पसंद करती रही हैं, लेकिन जेन्सेन हुआंग के सार्वजनिक तौर पर एक चीनी महिला के साथ अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने के बाद यह रिश्ता चर्चा के केंद्र में आ गया है। इस खुलासे ने न केवल उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि मामले में चीनी जासूसी का एंगल जुड़ने से अमेरिकी सुरक्षा हलकों में भी हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें: तेल संकट और घरेलू सियासी दबाव के बीच ट्रंप का यू-टर्न: बोले- ईरान पर अब बड़े हमलों की जरूरत नहीं! Trump Iran war statement

‘मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा’, कर्मचारियों को भेजा भावुक संदेश| Jensen Huang affair controversy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग ने एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ अपने निजी संबंधों की बात मानी है। चिंता की बात यह है कि एलिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को बीजिंग के लिए जासूसी करने का गहरा संदेह है। इस खुलासे के बाद जेन्सेन ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को एक बेहद भावुक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा, “मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा। मेरे इस गलत कदम ने मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को गहरी मानसिक ठेस पहुंचाई है। अपने इस आचरण के लिए मेरे पास कोई बहाना नहीं है।”


इस व्यक्तिगत स्वीकारोक्ति के तुरंत बाद Nvidia के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच बैठा दी है। बोर्ड यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इस रिश्ते की वजह से कंपनी की किसी गोपनीय तकनीक, चिप डेटा या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता तो नहीं हुआ।

17 साल की उम्र में पहली मुलाकात: लैब पार्टनर से लाइफ पार्टनर तक का सफर

जेन्सेन और लोरी का साथ चार दशक से भी ज्यादा पुराना है। दोनों की पहली मुलाकात 1980 के दशक की शुरुआत में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी (OSU) में हुई थी, जहां दोनों इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रहे थे। उस दौर में इस पुरुष-प्रधान विषय में लोरी उन गिनी-चुनी छात्राओं में शामिल थीं।

जेन्सेन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वे सिर्फ 17 साल के थे, तभी उन्होंने लोरी को देखा था और सीधे उनके पास जाकर अपना लैब पार्टनर बनने का ऑफर दे दिया था। जेन्सेन ने उन्हें इम्प्रेस करने के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी कि अगर वे हर रविवार साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे, तो लोरी को परीक्षा में हमेशा ‘A’ ग्रेड मिलेगा। पढ़ाई का यह सिलसिला जल्द ही प्यार में बदला और 1985 में दोनों ने शादी कर ली। जेन्सेन हमेशा से लोरी से मुलाकात को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानते रहे हैं।

खुद भी टेक एक्सपर्ट रही हैं लोरी मिल्स हुआंग

लोरी मिल्स केवल एक टेक टाइकून की पत्नी भर नहीं हैं, बल्कि उनका खुद का भी मजबूत तकनीकी बैकग्राउंड रहा है। उन्होंने 1980 के दशक में दिग्गज कंपनी ‘एचपी’ (HP – Hewlett-Packard) में एक माइक्रोचिप डिजाइनर के रूप में काम किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने दोनों बच्चों स्पेंसर हुआंग और मैडिसन हुआंग की परवरिश और सामाजिक कार्यों के लिए कॉरपोरेट करियर छोड़ दिया। उनके दोनों बच्चे भी आज टेक्नोलॉजी और एनवीडिया से जुड़े हुए हैं।

साल 2007 में इस जोड़े ने ‘जेन-ह्सुन एंड लोरी हुआंग फाउंडेशन’ की स्थापना की थी। इस चैरिटी के जरिए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और अत्याधुनिक तकनीकी रिसर्च के लिए ओरेगन स्टेट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को करोड़ों डॉलर का दान दिया है।

अब तक एक शांत और निजी जिंदगी जी रहे इस परिवार के लिए यह दौर बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। जेन्सेन ने भले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली हो, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों और कंपनी बोर्ड की जासूसी जांच ने इस मामले को पारिवारिक विवाद से बढ़ाकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संकट में बदल दिया है।

और पढ़ें: ईरान पर सख्ती और पाकिस्तान पर मेहरबानी! अमेरिकी F-16 पैकेज पर भड़के रक्षा विशेषज्ञ| Pakistan F16 upgrade package

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds