क्या बिना CAT नहीं मिलेगा FMS दिल्ली में एडमिशन? जानिए MBA के नए नियमों और चयन का पूरा गणित! FMS Delhi MBA admission

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

FMS Delhi MBA admission: मैनेजमेंट के क्षेत्र में शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर बिजनेस स्कूल ‘फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ (FMS Delhi) ने अपने दो साल के फुल-टाइम एमबीए प्रोग्राम (बैच 2027-2029) में दाखिले की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो छात्र देश के इस शीर्ष संस्थान से पढ़ाई करना चाहते हैं, वे संस्थान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है।

और पढ़ें: यूनिफॉर्म से कोई समझौता नहीं! स्कूल में हिजाब की मांग पर हाईकोर्ट की दो टूक- यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं| Allahabad High Court Hijab verdict

CAT 2026 का स्कोर अनिवार्य| FMS Delhi MBA admission

एफएमएस दिल्ली देश के उन चुनिंदा बिजनेस स्कूलों में गिना जाता है, जहां बेहद कम फीस में शानदार प्लेसमेंट और वर्ल्ड-क्लास एक्सपोजर मिलता है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि 2027-2029 बैच में प्रवेश पूरी तरह से कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 के स्कोर, एकेडमिक बैकग्राउंड और इंटरव्यू राउंड के आधार पर ही होगा। जारी किए गए एडमिशन ब्रॉशर के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या वे इस परीक्षा में नहीं बैठ रहे हैं, वे इस दाखिला प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। ऐसे में छात्रों के लिए कैट परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इच्छुक छात्र संस्थान की वेबसाइट fms.edu पर जाकर तय आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए 25 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता और अंकों का पैमाना

इस प्रतिष्ठित एमबीए प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय की गई है:

  • उम्मीदवार का 12 साल की स्कूली पढ़ाई के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
  • आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 45 प्रतिशत रखी गई है।
  • जिन उम्मीदवारों के पास प्रतिशत की जगह सीजीपीए (CGPA) सिस्टम है, वे भी तय मानकों के अनुसार आवेदन के पात्र होंगे।
  • जो छात्र फिलहाल अपनी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हैं और परीक्षा दे रहे हैं, वे भी फॉर्म भर सकते हैं, बशर्ते उन्हें तय समय पर अपना पासिंग रिकॉर्ड पेश करना होगा।

CAT के अलग-अलग सेक्शन का वेटेज तय

उम्मीदवारों को इंटरव्यू और अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट करने के वास्ते एफएमएस ने कैट के तीनों सेक्शन के लिए अलग-अलग वेटेज निर्धारित किया है:

  • VARC (वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन): 40 प्रतिशत
  • DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग): 30 प्रतिशत
  • QA (क्वांटिटेटिव एबिलिटी): 30 प्रतिशत

इसके अलावा, कैंपस में जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए महिला उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग के दौरान 5 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। अंतिम चयन सूची तैयार करते वक्त कैट स्कोर के साथ-साथ छात्र का 10वीं और 12वीं का एकेडमिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू का प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें: NEET के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि UGC-NET में नया बखेड़ा… आंसर-की आते ही रद्द करने पड़े 3 बड़े पेपर| UGC Net June 2026

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds