इंसान को लगा दी सुअर की किडनी फिर जो हुआ जान होश उड़ जाएंगे, ये है दुनिया का ऐसा पहला केस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आयी कि एक इंसान की बॉडी में पहली दफा सुअर का दिल फिट कर दिया गया और अब इससे भी आगे बढ़ते हुए डॉक्‍टरों ने एक और कमाल कर दिखाया जब किसी इंसान को सुअर की दोनों किडनी ही लगा डाली। जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअर की दो किडनियों को सर्जंस ने इंसान में ट्रांसप्लांट किया और ऐसा दुनिया में सबसे पहली बार किया गया है। 

किडनी ट्रांसप्‍लांट का मरीज वेंटिलेटर रखा गया था 

सामने आयी एक खबर के मुताबिक ब्रेन डेड मरीज पर एक एक्पेरिमेंट किया गया। इस दौरान उनके अंगों को तीन दिनों से ज्यादा वक्त तक काम करते देखा गया। पहले से ही वेंटिलेटर पर 57 वर्षीय जिम पार्सन्स को रखा जा चुका था और उनकी किडनी भी पूरी तरह से फेल थी जिसको ठीक करने का रास्ता खत्म हो चुका था। अंगों की कमी के संकट को ये एक्सपेरिमेंट हल कर सकती है क्योंकि किडनी के लिए वेटिंग लिस्ट लंबी है।  

बर्मिंघम (यूएबी) में अलबामा यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ लेखक डॉक्‍टर जयमे लोके का कहना है कि एक मील का पत्थर साबित हो सकता है चिकित्सा के हिस्ट्री में यह जेनोट्रांसप्लांटेशन जिससे अंगों की कमी से निपटा जा सकता है। डॉ. लोके ने कहा कि क्र‍िटिकल नॉलेज गैप पर हमने कामयाबी हासिल करते हुए ऐसा डेटा पाया है जिसकी हेल्प से हम सीरियस बीमारियों के आखिरी चरण में जूझ रहे मरीजों पर ऐसे ट्रायल कर सकते हैं जिसमें किडनी फेल की बीमारी भी है। 

जेनोट्रांसप्लांटेशन का वैज्ञानिकों ने सपना देखा है जिसमें दशकों से इंसानों में जानवरों के अंगों को डाला जाता है। पहले से ही मनुष्यों में सुअर के हृदय के वाल्व बड़े पैमीने में यूज किए जाते हैं। एक सुअर का प्राकृतिक जीवनकाल 30 है और वे आसानी से पैदा होते हैं।

एक अमेरिकी व्यक्ति इस महीने की शुरुआत में सुअर का दिल पाने वाला पूरी दुनिया का पहला शख्स हो चुका है। सुअर का हृदय इस व्यक्ति को अगर नयी जिंदगी देता है तो इस एक्पेरिमेंट से दुनिया के उन लाखों लोगों को बचाया जा सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds