'समाजवादी पार्टी एक वॉशिंग मशीन है, जिसमें संघी…' Owaisi ने सपा पर कसा तंज, जानिए क्यों कहा ऐसा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मतदान की तारीख नजदीक आते आते उत्तर प्रदेश चुनावों (Uttar Pradesh Election) की जंग तेजी होती चली जा रही है। सभी पार्टियां इस वक्त उम्मीदवारों का चयन करने से लेकर प्रचार अभियान (Uttar Pradesh Election Campaign) तक में जुटी हुई हैं। इस बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग भी लगातार तेज हो रही हैं। इस बीच यूपी चुनाव में मैदान में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भी उतरे हुए हैं। वो बीजेपी (BJP) समेत तमाम पार्टियों को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

ओवैसी ने अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा को वॉशिंग मशीन तक बता दिया। दरअसल, बीते कुछ दिनों से बीजेपी के कई बड़े नेता सपा में जा रहे हैं। हाल ही में सपा ने बीजेपी में बड़ी सेंध मारते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं को अपने पाले में लेकर आई। इसके अलावा बीजेपी नेताओं का सपा ज्वॉइन करने का सिलसिला अभी भी जारी है। 

हाल ही में मुखिया गुर्जर भी बीजेपी से सपा में आए। पार्टी ने उन्हें अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से टिकट भी दिया। बीजेपी नेताओं के यूं सपा में आने को लेकर ही अब ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। 

AIMIM पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे वॉशिंग मशीन बताया। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘सपा एक वाशिंग मशीन है, जिसमें संघी सेक्युलर बन जाते हैं। मरहूम कल्याण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील, स्वामी प्रसाद और अब ये। उम्मीद है के मुस्लिम सपा नेता इनकी गुल-पोशी करेंगे और इनके ‘सामाजिक न्याय’ के लिए अपनी ‘जवानी क़ुर्बान’ करेंगे। बाकी बी-टीम का ठप्पा तो सिर्फ़ हम पर लगेगा।’

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी, जबकि अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds