बॉलीवुड में नया विवाद मुमताज बोलीं सच कड़वा है, पर जीनत स्टार नहीं – Mumtaz on Zeenat Aman

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 22 अप्रैल 2026, 04:07 PM Updated: 22 अप्रैल 2026, 04:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mumtaz on Zeenat Aman: क्या आप जानते है कि जब दो एक्ट्रेस की बीच विवाद होता है तो उसे क्या कहते है.. कैट फाइट.. कई बार फिल्म के सेट पर दो एक्ट्रेस के बीच फाइट की खबरे आपने सुनी होगी..वहीं ये फाईट कई बार सारी मर्यादाओं को पार कर देती है.. एक दूसरे के बारे में हूल जलूल बातें करना, तंज कसना.. सबकुछ काफी आम हो जाता है, लेकिन काम को लेकर, वर्क प्लेस के माहोल को लेकर अभी वर्तमान की एक्ट्रेस लड़ रही है जो स्टारडम के लिए लड़ रही हो तो समझ भी आता है।

और पढ़े: Mallikarjun Kharge के आतंकवादी वाले बयान पर बवाल! क्या कांग्रेस अध्यक्ष पर लगेगा 72 घंटे का बैन? जानें पूरा मामला

मुमताज का जीनत अमान पर करारा हमला – Mumtaz on Zeenat Aman

लेकिन क्या हो जब ये फाईट उस एक्ट्रेस के बीच हो..जो काफी पहले फिल्मों से दूरी बना चुकी है.. लेकिन आज भी मन में ग्रज लेकर बैठी हो.. जी हां, कुछ ऐसा ही ग्रज लेकर बैठी है 60 और 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मुमताज .. जिन्होंने एक बार फिर से 70 और 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री को बोल्ड सिनेमा की पहचान दिलाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) को लेकर दे दिया है विवादित बयान.. इतना ही नहीं उन्होंने जीनत अमान को स्टार कहने पर भी सवाल उठाये है। क्यों कहा मुमताज (Mumtaz) ने ऐसा.. क्या हुआ उसके बाद चलिए इस लेख में जानते है।

दरअसल मुमताज एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बदलते कल्चर को लेकर खुल कर बात करती है.. इस बार उनकी बातों का टॉपिक रही जीनत अमान की अदाकारी.. जी हां, अभी हाल ही में मुमताज (Mumtaz) ने जीनत अमान को स्टार कहने पर विरोध करते हुए कहा कि वो जीनत अमान से माफी मांग लेंगी, लेकिन सच तो यहीं है कि जीनत अमान को स्टार नहीं नहीं है, न ही उनकी एक्टिंग दमदार रही है। वो कमाल की अदाकारा नही है.. इसलिए स्टार नहीं कहला सकती है।

मुमताज ने जीनत की अदाकारी पर उठाये सवाल – Mumtaz on Zeenat Aman

हां, नर्सिग और मधुबाला जैसी अदाकारा ही असली स्टार कहला सकती है। मुमताज (Mumtaz) ने अपनी बात को सही साबित करने  के लिए ये भी पूछा कि जरा बताइयें, जब जीनत अमान बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम कर रही ती तब उन्होंने कितने ही अवार्ड जीते थे। मुमताज ने कहा कि हर किसी को यूही स्टार मत बुलाइयें, ये ठीक नहीं है। मुमताज (Mumtaz) ने जीनत अमान की अदाकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो तो एक औसत दर्जे की एक्ट्रेस थी.. हर कोई दीलिप कुमार नहीं बन सकता है।

बता दें कि जीनत अमान पर तंज कसने का ये मौका कोई पहला नहीं था.. इससे पहले भी जब जीनत अमान ने 2024 में लिव इन रिलेशनशिप को सपोर्ट किया ता तो उन्हें मुमताज की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। मुमताज ने सीधे उन्हें सलाह दी थी की कूल आंटी बनने के लिए और युवाओं के बीच पॉपुलर होने के लिए वो अपने कल्चर से तो खिलवाड़ न करें.. उन्हें सोच समझ कर सलाह देनी चाहिए। मुमताज इतने पर भी नहीं रूकी ती, उन्होंने खुद जीनत अमान और उनके एक्स हंसबैंड मजहर के रिश्ते का दुखद अंत होने पर पूछा कि वो भी तो मजहर को सालों से जानती थी फिर उनकी शादी नर्क से भी बदतर क्यों थी।

जीनत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं – Mumtaz on Zeenat Aman

वो खुद रिश्तों में कई बार फेल हो चुकी है उन्हें रिश्तो को लेकर सलाह नहीं देनी चाहिए। मुमताज (Mumtaz) के इन तंज भरे बयानो को लेकर जीनत अमान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन क्या किसी की प्रसनल लाइफ पर तंज कसना सही है। उनका रिश्ता कैसा रहा ये उनका पर्सनल मैटर है.. वहीं हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि जीनत अमान को लॉंच करने वाले कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार देव आंनद साहब ही थे, और उनकी पारखी नजर के तो सभी कायल है.. फिर कैसे मुमताज जीनत अमान को एक अच्छी एक्ट्रेस नहीं मानती। वैसे आपको क्या लगता है मुमताज के बयान को लेकर।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds