Mallikarjun Kharge के आतंकवादी वाले बयान पर बवाल! क्या कांग्रेस अध्यक्ष पर लगेगा 72 घंटे का बैन? जानें पूरा मामला

Rajni | Nedrick News India Published: 22 अप्रैल 2026, 03:09 PM Updated: 22 अप्रैल 2026, 03:09 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mallikarjun Kharge: लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच वैचारिक मतभेद और तीखी बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब व्यक्ति किसी संवैधानिक या महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पर आसीन होता है, तो उसके शब्दों का चयन अत्यंत गरिमापूर्ण होना चाहिए। क्योकि एक नेता सीधे तौर पर जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए उसके बयानों का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसी मर्यादा और जवाबदेही के संदर्भ में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हालिया बयान विवादों के घेरे में है, जिस पर उन्हें सफाई भी देनी पड़ी है।

जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग पहुँचा और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला उस बयान से जुड़ा है जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को आतंकी कहा गया था।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: NIA की एंट्री से लेकर 29वीं मंजिल से खौफनाक मौत तक, गाजियाबाद की वो 5 खबरें जिन्होंने सबको चौंका दिया

क्या है पूरा मामला

यह पूरा विवाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान चेन्नई में मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने से शुरू हुआ। इस पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ‘लोकतंत्र का अपमान’ बताया और चुनाव आयोग से खरगे के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की शिकायत की है।

हालांकि विवाद बढ़ने पर खरगे ने स्पष्ट किया कि उनके शब्द व्यक्तिगत हमले के लिए नहीं, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्ष को ‘डराने-धमकाने’ (terrorizing) की राजनीति के संदर्भ में थे। यह टकराव ऐसे समय में और तेज हो गया है जब दोनों दल महिला आरक्षण बिल जैसे मुद्दों पर भी एक-दूसरे पर झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा की प्रतिक्रिया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी बहुत दुखी होकर चुनाव आयोग के पास गई है। उनके मुताबिक, राजनीति में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ और इससे न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को अपने इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। रिजिजू के अनुसार, ऐसे बयान लोकतंत्र की मर्यादा को कमजोर करते हैं, इसलिए चुनाव आयोग को खरगे के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजेपी का आरोप

रिजिजू ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ है और ऐसी बयानबाजी पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न करे। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है। रिजिजू ने अंत में यह भी कहा कि आने वाले समय में देश की जनता कांग्रेस को इस अपमान का करारा जवाब देगी।

विपक्ष की सफाई

इस विवाद के बढ़ते ही मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि उनका इरादा प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से ‘आतंकवादी’ कहना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है। खरगे के मुताबिक, वह केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों (जैसे ED और CBI) के कथित दुरुपयोग के जरिए विपक्ष और जनता को ‘डराने-धमकाने’ (Terrorizing) की कार्यशैली पर कटाक्ष कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी टिप्पणी राजनीतिक दबाव और लोकतंत्र में भय के माहौल को लेकर थी।

क्या कार्रवाई हो सकती है?

Mallikarjun Kharge के बयान पर भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता (MCC) के तहत कई सख्त कदम उठा सकता है, जिसमें सबसे पहले उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है। यदि आयोग इसे गंभीर उल्लंघन मानता है, तो उन पर 24 से 72 घंटों के लिए प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है या उनका ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा रद्द किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त आयोग उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने, विवादित सामग्री को सोशल मीडिया से हटाने या भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत सीधे FIR दर्ज करने का निर्देश भी दे सकता है। फिलहाल, चुनाव आयोग ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मामले की गंभीरता देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्या कहते है राजनीतिक विशेषज्ञों

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील बयानों के दूरगामी प्रभाव होते हैं, जिससे अक्सर मुख्य चुनावी मुद्दे जैसे नीति और विकास हाशिए पर चले जाते हैं और पूरा विमर्श ‘व्यक्तिगत हमलों’ की ओर मुड़ जाता है। विश्लेषकों के अनुसार, पीएम मोदी पर इस तरह की टिप्पणी भाजपा को रक्षात्मक के बजाय आक्रामक होने का मौका देती है, जिसे वह ‘राष्ट्रीय अस्मिता’ और ‘प्रधानमंत्री के अपमान’ से जोड़कर मतदाताओं के बीच अपने पक्ष में भुनाती है।

वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि ‘आतंकवादी’ जैसे भारी शब्दों का चुनाव विपक्ष के मूल संदेश (जैसे एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा) को कमजोर कर देता है, जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाने का जोखिम रहता है। अंततः, विशेषज्ञों का एकमत है कि राजनीति में शब्दों की गिरती मर्यादा न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का क्षरण करती है, बल्कि भविष्य की राजनीति के लिए भी एक चिंताजनक उदाहरण पेश करती है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds