विवादों में रहे फोटोशूट पर पूजा भट्ट की सफाई, कहा गलत समझा गया – Pooja Bhatt

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 01 जून 2026, 04:55 PM Updated: 01 जून 2026, 04:55 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pooja Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री और भट्ट खानदान की सबसे बड़ी लाडली पूजा भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने टाइम की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती थी। पिता के साथ विवादित वायरल पिक्चर हो, या उनका फिल्म सिलेक्शन। वो कभी अपनी फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर से पीछे नहीं हटी, लेकिन पूजा भट्ट के एक फोटोशूट के कारण आज भी वो क्रिटिसाइज की जाती है, जब उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया था वो भी अपनी पूरी बॉडी को पेंट करके। इस फोटोशूट को लगभग 23 साल बीत चुके है, लेकिन जो नाराजगी उस वक्त दर्शकों में दिखी थी, उसे पूजा आज भी याद करके थोड़ा विचलित हो जाती है।

हालांकि इतने सालों के बाद न्यूड फोटोशूट को लेकर पूजा ने सफाई दी है, साथ ही उस एक घटना का भी जिक्र किया जिसके कारण न्यूड फोटोशूट का मुद्दा जल्दी दब गया। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर क्या थी सच्चाई पूजा के इस बोल्ड फोटोशूट के पीछे। और क्यों विवादित होते हुए भी पूजा भट्ट को जनता के गुस्से का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा, जबकि उनपर भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा था। जानेंगे पूजा भट्ट से जुड़ा एक और विवादित किस्सा।

Also Read: जून की शुरुआत में महंगाई का झटका! UPI-बैंकिंग से लेकर कारों तक बदल गए कई नियम| 1 June Rules Changes

पूजा भट्ट ने विवादित फोटोशूट पर सफाई दी

साल 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट भी प्रतियोगी बन कर पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने एक विवादित फोटोशूट पर सफाई दी थी..जब 90 के दशक में एक मैग्जीन के लिए अपने पिता महेश भट्ट के साथ एक फोटोशूट कराया था,जिसमें वो अपने पिता के गोद में बैठी थी और दोनो एक दूसरे को लिप्स पर किस कर रहे थे, ये पिक्चर जैसे ही सामने आई थी, पूरे देश में बवाल हो गया था, और खासकर जब महेश भट्ट ने ये विवादित बयान दिया कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते.. जिसके बाद तो समझों कि पिता पुत्री के खिलाफ लोगो ने मोर्चा खोल दिया था, लेकिन 2023 में पूजा ने इस कदम को उनका एक मासूम कदम कहा था, पूजा ने कहा कि एक पुत्री जब छोटी होती है तो वो पिता की गोद में बैठ सकती है उन्हें किस कर सकती है. जब वो उसकी मासूमियत का हिस्सा है तो फिर बड़े होने पर पिता पुत्री का रिश्ता कैसे बदल जाता है।

Also Read: पराठे की एक प्लेट और फिर सब खत्म! साकेत हादसे ने छीन लिए कई परिवारों के सपने| Saket Building Collapse

पूरी तरह से पेंट की हुई बॉडी दिखाती

ये पिक्चर बिल्कुल मासूम कदम था, अब लोगो को जिस नजर से देखना है वो देख सकते है.. हालांकि पूजा के साथ 90 के दशक में ये ही विवाद नहीं जुड़ा.. 1993 के आसपास पूजा भट्ट की एक और पिक्चर एक मैग्जीन कवर पर छपी.. लेकिन जिस फोटो को वो क्रिएटिविटी का नया तरीका समझ रही थी, उसने उनकी छवि को थोड़ा खराब कर दिया। दरअसल पूजा भट्ट की एक पिक्चर आई थी, जिसमें वो पूरी तरह से पेंट की हुई बॉडी दिखाती नजर आ रही है। जिसके सामने आने से विवाद हो गया.. लोगो का आलोचना का सामना करना पड़ा और लोग इसे कल्ट इमेज कहने लगे।  जिसे लेकर अब पूजा ने सच बताया है। उन्होंने बताया कि ये आईडिया दिनेश रहेजा और मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली का था।

वैनिटी फेयर मैगजीन कवर की तस्वीर

जिन्होंने पूजा को डेमी मूर के वैनिटी फेयर मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई थी, जिसमें वो पेंट बॉडी में नजर आई थी, हालांकि वो तस्वीर न्यूड ही थी लेकिन पूजा अपनी पिक्चर में न्यूड नहीं थी, उन्होंने बताया कि वो उन दिनो ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ के गाने ‘तेरे दर पर सनम’ की शूटिंग कर रही थीं, शूटिंग खत्म करके वो जगदीश माली के यहां गई थी, जहां अन्ना सिंह ने उनकी बॉडी पेंट की थी औऱ फिर फोटोशूट किया था.. लेकिन वो पिक्चर न्यूड नहीं थी, पूजा ने कहा कि वो अपनी मर्यादा जानती है.. उन्होंने अंडरगारमेंट पहने हुए थे।

उन्होंने कहा कि वो तो शूट करा के अपने काम में बिजी हो गई थी और मैग्जीन के बारे में भूल ही गई थी, लेकिन जब पिक्चर आई तो बवाल हो गया। हालांकि उससे पहले ही ये विवाद और गर्माता बेहद दुखद घटना घट गई। मुम्बई में सिलसिलेबार बम धमाको ने पूरे देश का ध्यान उस ओर खींच लिया.. इसलिए ये विवाद ज्यादा नहीं उछला..लेकिन अब भा इसका जिक्र होता है। हालांकि अब उम्मीद है कि पूजा भट्ट के सफाई के बाद शायद ये मामला दूसरे नजरियें से देखा जायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds