Top 5 Ghaziabad News: NIA की एंट्री से लेकर 29वीं मंजिल से खौफनाक मौत तक, गाजियाबाद की वो 5 खबरें जिन्होंने सबको चौंका दिया

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 22 अप्रैल 2026, 12:31 PM Updated: 22 अप्रैल 2026, 12:33 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की 5 बड़ी खबरों में सबसे पहले बताएंगे कि कैसे गाजियाबाद में बिछाया गया जासूसी का ‘कैमरा जाल’ अब NIA के रडार पर है? साथ ही बताएंगे लोनी में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन का ‘बाबा का बुलडोजर’ जैसा प्रहार। राजनीति में अखिलेश यादव की किसान हुंकार से लेकर रेल यात्रियों के लिए नैमिषारण्य की नई राह तक, हर खबर होगी। और बुलेटिन के अंत में, इंदिरापुरम की वो खौफनाक घटना जिसने सुरक्षा और मानसिक सेहत पर खड़े किए बड़े सवाल। तो चलिए इस लेख में जानते है इन सभी खबरों की पूरी कहानी।

और पढ़ें: Crossings Republik में आग का तांडव! 3 सिलेंडर धमाके और 12 दुकानें राख, इसमें किसकी लापरवाही?

कौशांबी जासूसी मामला और NIA की जांच

गाजियाबाद की पहली खबर कौशांबी और ट्रांस-हिंडन से है। गाजियाबाद में पकड़े गए जासूसी नेटवर्क ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जिसे शुरुआत में एक सामान्य अपराध माना जा रहा था, उसके पीछे अब ISI और सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जासूसी का यह खेल इतना खतरनाक है कि अब NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने इसकी कमान संभाल ली है। आखिर कौन है वो ‘सरदार’ जिसके इशारे पर भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा था?

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के कौशांबी और ट्रांस-हिंडन इलाके से संचालित हो रहे जासूसी नेटवर्क की जांच अब एनआईए (NIA) को सौंप दी गई है, क्योंकि इसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और हैंडलर ‘सरदार उर्फ सरफराज’ से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

सुहैल मलिक और नौशाद अली जैसे मुख्य आरोपियों के नेतृत्व में, यह मॉड्यूल 21 से अधिक गिरफ्तारियों के साथ ₹3 करोड़ की फंडिंग के जरिए संवेदनशील सैन्य ठिकानों और रेलवे स्टेशनों पर गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फीड पाकिस्तान भेज रहा था। NIA अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन जासूसी कैमरों का इस्तेमाल ‘लोन वुल्फ अटैक’ या किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश के लिए किया जा रहा था। भारत की सुरक्षा पर इस बड़े प्रहार के पीछे छिपे हर चेहरे का पर्दाफाश अब NIA करेगी।

लोनी में 14 अवैध फैक्ट्रियों की सीलिंग (Top 5 Ghaziabad News)

एक तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया, तो वहीं दूसरी ओर लोनी प्रशासन ने पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा है। जहां हवा में जहर घोलने वाले संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! लोनी में 14 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर बिजली काट दी गई। कविता विहार में बिना एनओसी और मानकों के विपरीत चल रही इन इकाइयों पर प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। लगातार गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बीच, लोनी प्रशासन का यह कदम अवैध कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी है, नियम तोड़ोगे तो फैक्ट्री बंद होगी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी स्थित कविता विहार इलाके में प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली 14 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। आवासीय क्षेत्र में संचालित ये इकाइयां मानकों के खिलाफ जहरीला धुआं उगलकर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रही थीं, जिसके चलते उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB), नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि अप्रैल 2026 में गायत्री विहार और बहटा हाजीपुर जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी ही छापेमारी कर करीब 33 फैक्ट्रियां बंद की जा चुकी हैं, क्योंकि लोनी को लगातार दुनिया के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में गिना जा रहा है। उपजिलाधिकारी (SDM) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी औचक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला जारी रहेगा ताकि अवैध ढलाई और धातु गलाने वाली इकाइयों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

अखिलेश यादव का 25 अप्रैल का किसान संवाद

तीसरी खबर राजनीतिक गलियारें से है, गाजियाबाद में सियासी हलचल तेज! एमएसपी से लेकर भूमि अधिग्रहण तक, किसानों की समस्याओं को अब लखनऊ की गलियों से उठाकर गाजियाबाद के मैदानों में चर्चा के लिए लाया जा रहा है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अब ‘गाजियाबाद’ का रुख किया है।

25 अप्रैल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ ‘विजन इंडिया’ पहल के तहत बड़ी बैठक करेंगे। किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे, ‘किसान क्यों पीड़ित, क्यों परेशान’ जैसे गंभीर सवालों के जरिए सपा प्रमुख अब अन्नदाताओं के मन को टटोलने और भाजपा के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव इस मंच से न केवल किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे, बल्कि उनके सुझावों के आधार पर पार्टी का अगला बड़ा घोषणापत्र भी तैयार करेंगे।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में ‘विजन इंडिया’ पहल के तहत किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

‘किसान क्यों पीड़ित, क्यों परेशान’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना और किसानों की समस्याओं के आधार पर एक नया ‘किसान घोषणापत्र’ तैयार करना है। संवाद के दौरान एमएसपी (MSP), गन्ने व आलू की खेती की बढ़ती लागत और जमीन अधिग्रहण के बदले बाजार दर पर मुआवजे जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी,

जिसमें किसान संगठनों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों और AI विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि आधुनिक तकनीक से आय बढ़ाने पर सुझाव मिल सकें। 28 मार्च को दादरी में हुई विशाल रैली के बाद अखिलेश यादव का यह कदम पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरणों को साधने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गाजियाबाद-सीतापुर नई रेल लाइन

सियासी हलचल के बीच गाजियाबाद के लिए एक और बड़ी खुशखबरी रेल कनेक्टिविटी को लेकर आई है। भारतीय रेलवे अब तीर्थयात्रियों की राह आसान करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। दिल्ली-एनसीआर से सटे गाजियाबाद को सीधे सीतापुर और नैमिषारण्य से जोड़ने वाली नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। नई रेल लाइन और आधुनिक सुविधाओं के संगम से सजने जा रही है ऋषियों की पावन नगरी।

गाजियाबाद-सीतापुर ट्रैक के विस्तार और 14.09 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स के साथ सरकार नैमिषारण्य को आध्यात्मिक पर्यटन का ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी में है। श्रद्धालु अब सीधे और सुगम सफर के साथ वेद-पुराणों की इस धरती के दर्शन कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्सट के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गाजियाबाद-सीतापुर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दिए जाने से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य अब पश्चिमी भारत और दिल्ली-एनसीआर से सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएगा। इस पहल के तहत सीतापुर के इस प्राचीन धाम को एक बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ₹14.09 करोड़ की ‘वेदारण्यम’ योजना को भी हरी झंडी दी गई है,

जिसमें चक्रतीर्थ के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ चारों वेदों पर आधारित ‘वेद वन’ और एक केंद्रीय ‘ब्रह्म स्थान’ का निर्माण किया जाएगा। गाजियाबाद से सीतापुर तक दो नई रेल लाइनें बिछने से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी, बल्कि बुनियादी ढांचे के इस विस्तार से स्थानीय रोजगार और व्यापारिक अवसरों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इंदिरापुरम हादसा (Top 5 Ghaziabad News)

पांचवीं खबर इंदिरापुरम से है। रिश्तों में गम और मानसिक तनाव का अंत कभी-कभी कितना खौफनाक होता है, इसकी एक बानगी इंदिरापुरम में देखने को मिली। अपनी बेटी के घर आई एक बुजुर्ग महिला ने 29वीं मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। नीचे खड़ी कार पर गिरते ही महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन इस मंजर ने चश्मदीदों की रूह कंपा दी है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित टीएनटी (TNT) टावर सोसाइटी में मंगलवार रात (21 अप्रैल 2026) करीब 3:00 बजे एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ 29वीं मंजिल से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलवती के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी के घर आई हुई थीं, 29वीं मंजिल से गिरने के दौरान वे सीधे नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरीं, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, क्योंकि पति के निधन के बाद से वे मानसिक तनाव में थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना हमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का कड़ा संदेश देती है।

गाजियाबाद की आज की इन बड़ी खबरों जहाँ एक तरफ सुरक्षा एजेंसियाँ और प्रशासन शहर की सुरक्षा और पर्यावरण को बेहतर बनाने में जुटे हैं, वहीं राजनीतिक सरगर्मियां और विकास की नई योजनाएं भविष्य की नई तस्वीर पेश कर रही हैं। लेकिन इंदिरापुरम जैसी दुखद घटनाएं हमें अपनों के साथ और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने की याद दिलाती हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds