गाना बर्बाद या ब्लॉकबस्टर रीमेक? Chunari Chunari का नया वर्जन बना सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की वजह!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 27 मई 2026, 03:54 PM Updated: 27 मई 2026, 05:22 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Chunari Chunari Remake: यूं ही नहीं कहा जाता कि ‘Old is Gold’, आजकल की फिल्मों में पुराने सुपरहिट गानों का रीमेक बनाने का एक नया ट्रेंड चल गया है। लेकिन आइकॉनिक गानों के साथ छेड़छाड़ करना मेकर्स के लिए काफी रिस्की साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ। साल 1999 में आई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ में सलमान खान और सुष्मिता सेन के ब्लॉकबस्टर गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन आते ही फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: कहीं 1 रुपये के लिए सेल्समैन को किया लहूलुहान तो कहीं सड़क पर मांस मिलने से मची खलबली!

बीते दिनों जब इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, तभी से यह फिल्म चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म को वरुण के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इस फिल्म से लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। चर्चा है कि 74 साल के डेविड धवन की यह आखिरी निर्देशित फिल्म हो सकती है।

एक तरफ जहां फिल्म के फर्स्ट लुक और अनाउंसमेंट को फैंस ने पसंद किया था, वहीं वरुण धवन को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिले थे लेकिन अब, इस गाने के रिलीज के बाद मेकर्स और वरुण धवन को एक बार फिर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

क्या आइकॉनिक गाने का रीमेक वर्जन हुआ फेल?

आखिरकार मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहला गाना ‘चुनरी चुनरी – लेट्स गो’ (Chunnari Chunnari – Let’s Go) रिलीज कर दिया है। यह गाना साल 1999 में आई सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के आइकॉनिक गाने का रीमेक वर्जन है।

ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन की कमाल की केमिस्ट्री और एनर्जी को फैंस ने बेहद प्यार दिया था और यह गाना आज भी पार्टीज में खूब वायरल रहता है। लेकिन लगता है कि फैंस को मेकर्स का यह रीमेक आइडिया बिल्कुल पसंद नहीं आया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वरुण धवन के इस नए गाने को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल

बता दें कि Chunari Chunari गाने के नए वर्जन को म्यूजिक कंपोजर जोड़ी अक्षय और आईपी  ने अरेंज किया है, जबकि गाने को धमाकेदार अंदाज में कोरियोग्राफ मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है। हालांकि, रेमो के डांस स्टेप्स और नई बीट्स भी पुराने गाने के जादू के सामने फैंस को फीकी लग रही हैं।

जहां गाने के नए वर्जन में हमें वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, फैंस ने इसे बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया सोशल मीडिया पर तो गुस्से वाले कमेंट्स की बाढ़ आ गई है

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा— “बहुत मेहनत लगी होगी इस आइकॉनिक गाने को बिगाड़ने में!” वहीं दूसरे यूजर ने भड़ास निकालते हुए पूछा— “ओरिजनल गानों को क्यों बर्बाद करते हो?” जबकि एक अन्य यूजर ने कहा— “इस गाने का रीमेक बनाने की जरूरत ही क्या थी?”

फिल्म को लेकर बढ़ी कंट्रोवर्सी

आपको बता दें कि Chunari Chunari गाना सिर्फ फैंस के गुस्से का ही नहीं, बल्कि कानूनी पचड़े का भी शिकार हो चुका है दरअसल, ‘बीवी नंबर 1’ के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए म्यूजिक कंपनी ‘टिप्स’ के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है, जिससे फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी और बढ़ गई है। तमाम विवादों और ट्रोलिंग के बीच, डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड में पुराने गानों को रीमिक्स करने का ट्रेंड कोई नया नहीं है, लेकिन ‘चुनरी चुनरी’ जैसे सदाबहार गानों के साथ छेड़छाड़ अक्सर फैंस को नागवार गुजरती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह भारी ट्रोलिंग और कानूनी विवाद फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या असर डालते हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds