'चिराग पासवान ने रामविलास पासवान को 2 महीने तक अस्पताल में बंदी बनाकर रखा'

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार की सियासत में हड़कंप जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दयनीय प्रदर्शन करने वाली चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी LJP की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। पार्टी में लगातार बगावत के सुर उठ रहे हैं।

LJP के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। तो वहीं, कुछ नेता नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो चुके हैं। पार्टी में आंतरिक कलह जारी है। इसी बीच आज मिलन समारोह में जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह की उपस्थिति में एक बार फिर एलजेपी के 208 नेता और कार्यकर्ता एक साथ JDU में शामिल हो गए हैं।

LJP और JDU दोनों ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ने दोनों पार्टियों के बीच दरारें खड़ी कर दी। 

LJP अध्यक्ष पर लगें कई आरोप

आज गुरुवार को जदयू के मिलन समारोह में LJP से बगावत के बाद निष्कासित नेता केशव सिंह समेत कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष JDU में शामिल हो गए। जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

LJP से जदयू में शामिल हुए रामनाथ रमन पासवान ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर जोरदार हमला। उन्होंने चिराग पासवान पर रामविलास पासवान को 2 महीनें तक अस्पताल में बंदी बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, अगर जांच होगी तो चिराग जेल जाएंगे। रमन पासवान ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा, जो बिहार में जन्म नहीं लिया उसे बिहार के बारे में क्या जानकारी होगी। उन्होंने LJP को ठगों का गिरोह बताया।

बिहार चुनाव 2020 में मात्र 1 सीट पर हुई थी जीत

बता दें, बिहार में NDA ने विधानसभा चुनाव 2020 में जीत हासिल कर सरकार बनाई है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन अब उनके विश्वासपात्र आरसीपी सिंह जदयू का कमान संभाल रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक LJP के कई बड़े नेता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बिहार चुनाव 2020 में एलजेपी को मात्र 1 सीट पर जीत मिली थी। चिराग पासवान पर उनकी खुद की पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही पार्टी में कथित तौर पर फूट पड़ी हुई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds