IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान ने दिखाया भरोसा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आईपीएल 2021 के लिए मिनी ऑक्शन चेन्नई में चल रहा है। दोपहर 3 बजे से खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरु हो गई है। पिछले सीजन में विराट कोहली की नेतृत्व वाली आरसीबी का हिस्सा रहे क्रिस मॉरिस (Chris Morris) अब इस सीजन के ही नहीं बल्कि अब आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें आइपीएल 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। गौर करने वाली बात है कि आरसीबी ने पिछले साल उन्हें 10 करोड़ में टीम में शामिल किया था लेकिन एक ही सीजन के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। आइपीएल 2020 में आरसीबी के लिए खेलते हुए मॉरिस ने 9 मैच में 11 विकेट चटकाए थे।

75 लाख थी मॉरिस की बेस प्राइस

आरसीबी से रिलीज होने के बाद इस सीजन में मॉरिस  (Chris Morris) की बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी। लेकिन पंजाब किंग्स और राजस्थान के बीच ऑक्शन में जोरदार टक्कर चली। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारते हुए 16.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल कर लिया।

इससे पहले यह रिकार्ड पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम था। युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2015 में 16 करोड़ में टीम में शामिल किया था। अगर हम दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस मॉरिस के आइपीएल करियर की बात करें तो अभी तक उनका परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रहा है। 

क्रिस मॉरिस का IPL करियर

साल 2013 में उन्हें पहली बार आइपीएल में हिस्सा लेने का मौका मिला था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। मॉरिस ने अपने डेब्यू सीजन में ही कमाल दिखाया और 15 विकेट झटक डाले। 

जिसके बाद साल 2015 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनें लेकिन उन्हें अगले सीजन में रिलीज कर दिया गया। जिसके बाद आइपीएल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने उनपर भरोसा दिखाया और 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मॉरिस दिल्ली के साथ आइपीएल में 4 साल तक रहें। 2020 के ऑक्शन से ठीक पहले उन्हें दिल्ली ने रिलीज कर दिया। 

तब आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा लेकिन एक ही सीजन में आरसीबी ने भी रिलीज कर दिया। अब वह फिर से अगले सीजन में राजस्थान के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds