MI VS RCB IPL 2021: मुंबई के खिलाफ RCB को पिछले 10 में से 8 मैचों में मिली है हार, जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 09 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आज से शुभारंभ हो रहा है। इस सीजन के सारे मैच भारत के 6 स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला लिया है। सभी टीमें क्वारंटीन पीरियड को पूरा कर प्रैक्टिस में लगी हुई है। 

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) और विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम अभी तक 5 बार IPL टाइटल अपने नाम कर चुकी है। RCB की झोली पिछले 13 साल से खाली ही जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच जितने भी मुकाबले हुए हैं उसमें अभी तक मुंबई का पलड़ा भारी रहा है।

जानें मुंबई के खिलाफ कैसा है RCB का रिकार्ड?

MI और RCB के बीच खेले गए मैचों में मुंबई की टीम का दबदबा रहा है। IPL के पहले सीजन यानी कि साल 2008 से अब तक दोनों ही टीमों के बीच IPL के 27 मुकाबले खेले गए है। जिनमें मुंबई इंडियंस ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि RCB को मात्र 10 मैचों में ही जीत मिली है। आज चेन्नई में होने वाले पहले मैच को लेकर विराट कोहली की नेतृत्व वाली RCB पर काफी दबाव होगा। क्योंकि मुंबई की टीम ने RCB को पिछले 10 में से 8 मैचों में हराया है।

जानें कब-कब मुंबई ने हासिल की IPL ट्रॉफी?

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम पिछले 2 सीजन से लगातार जीत हासिल करते आ रही है। इस टीम ने पहली बार साल 2013 में IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जिसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीता। इस टीम को IPL की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक माना जाता है। रोहित शर्मा की निगाहें इस सीजन में मुंबई इंडियंस को एक और ट्रॉफी दिलाने पर होंगी।

2013 से RCB के कप्तान हैं विराट लेकिन…

वहीं, अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो यह टीम काफी खतरनाक है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक एक बार भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। RCB अभी तक तीन बार फाइनल में पहुंची है और तीनों ही बार टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है। विराट कोहली को IPL के छठें संस्करण यानी कि IPL 2013 में बैंगलोर की कप्तानी मिली थी। 

तब से कोहली ही हर सीजन में RCB की कप्तानी करते आ रहे हैं। लेकिन विराट कोहली अभी तक टीम को एक बार भी जीत नहीं दिला पाए हैं। इस सीजन में RCB में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। मैक्सवेल के आने से टीम काफी मजबूत हुई है। ऐसे में इस सीजन में RCB IPL ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का पूरा प्रयास करेगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds