जानिए कैसे PM मोदी पंजाब में डेरा ब्यास मुखी से मुलाकत करके बदलेंगे हिमाचल चुनाव का रुख

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

हिमाचल चुनाव में हिस्सा लेने से पहले PM मोदी ने पंजाब में डेरा ब्यास मुखी से करी मुलाकत 

भारत के राज्य हिमाचल में जल्द ही विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने वाली है. वहीं इन चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हिमाचल में चुनावी दौरा करने गये  हैं लेकिन इससे पहले     पीएम मोदी ने अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करी. वहीँ अब इस मुलाकात का  हिमाचल चुनाव से बड़ा कनेक्शन है.  

जानिए क्या है इस मुलाकात का चुनाव से कनेक्शन  

राधा स्वामी सत्संग को डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है. यह अमृत शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर ब्यास शहर में स्थित है. इसके देशभर में खासकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भारी तादाद में अनुयायी हैं. वहीं हिमाचल में डेरा भक्तों की वोट पाने के लिए पीएम ने राधा स्वामी सत्संग की शरण में गये हैं ताकि इस चुनाव वोटर्स का वोट उन्ही की पार्टी को मिले.

जानिए कैसे PM मोदी पंजाब में डेरा ब्यास मुखी से मुलाकत करके बदलेंगे हिमाचल चुनाव का रुख — NEDRICK NEWS

चुनाव में है डेरे के आशीर्वाद का बड़ा रोल

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में राधा स्वामी ब्यास डेरे के आशीर्वाद का बड़ा रोल माना जाता है. हिमाचल प्रदेश में इस डेरे से जुड़े अनुयायियों की बड़ी संख्या है। यह डेरा 130 साल पुराना आध्यात्मिक केंद्र है जो  गुरु जैमल सिंह इस डेरे के पहले गुरु थे. वहीं छोटी सी कुटिया से डेरे की शुरुआत हुई थी और पंजाब, हिमाचल प्रदेश हरियाणा में इस डेरे का असर है.  

जानिए क्या है डेरा व्यास

राधा स्वामी सत्संग ब्यास की स्थापना 1891 में बाबा जैमल जी ने की थी. इसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक संदेश देना है. यह डेरा ब्यास दुनिया के 90 देशों में फैला है. इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, स्पेन समेत कई देशों में इसके डेरे हैं. सभी जगह संगठन की अपनी संपत्ति है जिसे ‘साइंस ऑफ द सोल स्टडी सेंटर’ के नाम से जाना जाता है. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds