#HappyBirthdaySRK: कब और कैसे पहली बार मिले थे शाहरुख-गौरी? जानिए इसकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 02 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अक्सर ही हम देखते हैं कि बॉलीवुड में Insider और Outsider को लेकर बहस छिड़ी रहती है। ये इंडस्ट्री वैसे तो जिसको खुले दिल से अपना लें उसकी पूरी तरह से किस्मत बदल सकती है। लेकिन बाहर के लोगों के लिए बॉलीवुड में आकर पैर जमाना काफी मुश्किल काम होता है। कम ही एक्टर ऐसे होते हैं, जिनका इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं होता, बावजूद इसके वो हर किसी के दिल पर राज कर जाते हैं। ऐसे ही एक सुपरस्टार हैं शाहरुख खान। 

56 साल के हुए किंग खान

बादशाह, किंग ऑफ रोमांस, किंग खान और ना जाने कितने नामों से शाहरुख को उनके फैंस बुलाते हैं। शाहरुख के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में किंग खान को लोग खूब पसंद करते हैं। जब शाहरुख नए नए दिल्ली से मुंबई आए थे, तब उनको भी ये नहीं मालूम होगा कि वो इस कदर हर किसी के दिल पर छा गए। आज बॉलीवुड के सुपस्टार बादशाह शाहरुख खान का बर्थडे है। वो 56 साल के हो गए हैं। शाहरुख का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता। उनके तमाम चाहने वाले इस खास दिन को अपने अपने तरीके से मनाते नजर आते हैं। 

वैसे तो हर कोई शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ बुलाता है, क्योंकि फिल्मों में उनका रोमांस करने का अंदाज सबसे अलग और जुदा है। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ वो रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक हैं। शाहरुख और गौरी बॉलीवुड के आइडियल कपल में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई? दोनों पहली बार कब और कहां मिले थे? नहीं? तो आइए आज शाहरुख के बर्थडे पर उनकी और गौरी खान की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं… 

कुछ इस तरह पहली बार मिले थे शाहरुख-गौरी

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जब वो सिर्फ 18 साल के थे तब ही उन्हें गौरी पर दिल हार बैठे थे। दोनों पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। गौरी वहां किसी और के साथ डांस कर रही थी। शाहरुख भी उनके साथ डांस करना चाहते थे, लेकिन गौरी में इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और ये कह दिया कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतेजार कर रही है। ये सुनकर शाहरुख खान शॉक हो गए थे. हालांकि बाद में शाहरुख को ये पता चला कि गौरी झूठ बोल रही थीं और उनका कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है। 

इसके बारे में खुलासा किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। शाहरुख पहली नजर में ही गौरी पर दिल हार बैठे थे। फिल्मों में रोमांस करने वाले शाहरुख असल जिंदगी में कितने रोमांटिक हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो गौरी के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्हें ढूंढ़ने के लिए मुंबई जैसे शहर में कई दिनों तक भटके थे। 

गौरी को ढूढ़ने मुंबई आ गए थे शाहरुख

एक बार गौरी बिना शाहरुख को बताए दिल्ली से मुंबई तक पहुंच गई थी। इस दौरान शाहरुख को ये एहसास हो गया कि वो उनके बिना बिल्कुल भी नहीं रह सकते। शाहरुख अपने दोस्तों के साथ गौरी को ढूंढ़ने के लिए मुंबई तक पहुंच गए, लेकिन यहां गौरी उनको इतना आसानी से नहीं मिली। मुंबई जैसे बड़े शहर में उनको ढूंढ़ने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े।

इन दोनों की शादी में भी काफी मुश्किलें आईं। वजह था धर्म। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू। गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे, शाहरुख ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की। कहते हैं ना कि अगर प्यार सच्चा हो तो उसमें कोई भी रुकावट नहीं आ सकती। शाहरुख आखिरकार गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब हो गए। 

शाहरुख और गौरी ने सबसे पहले 26 अगस्त 1991 को कोर्ट में जाकर शादी की थी। इसके बाद दोनों ने निकाह भी किया जिसमें गौरी के नाम को बदलकर आयशा रखा गया। फिर आखिरकार 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शादी की और हमेशा के लिए एक हो गए। शाहरुख और गौरी की शादी को इतने साल हो गए लेकिन दोनों के प्यार को देखकर ऐसा लगता ही नहीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds