कानपुर हिंसा: 'कहां निशाना, कहां नजर है, पुलिस को इसकी खूब खबर है', पत्थरबाजी पर शायराना अंदाज में दरोगा का वीडियो वायरल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जून 2022, 05:30 AM Updated: 12 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जुमे की नमाज के बाद यूपी में हुई हिंसा को लेकर उन्नाव में तैनात इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी और हिंसा पर इंस्पेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘सोशल साइट पर आकर नफरत फैलाओगे, तो दर दर ठोकर खाओगे, पकड़ कर जेल भी जाओगे’।

दरअसल, इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविताओं के जरिये सामाजिक मुद्दों को लेकर आते है। इस बार भी इंस्पेक्टर ने अपनी कविता से उपद्रवियों को आईना दिखाया है। यूपी में हुई हिंसा के दौरान वहां की कानून व्यवस्था को अपने कविता के माध्यम से बयां करते हुए इंस्पेक्टर धर्मराज कहते है कि ‘पकड़-पकड़ कर हवालात में ठेले जाएंगे, दंगा करने वाले बल भर रेले जाएंगे’। इसके बाद लिखा- ‘शेर है यह शेर बिल्ली नहीं है, उत्तर प्रदेश है ये दिल्ली नहीं है’।

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा पर इंस्पेक्टर की कविता

शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में हिंसा ने विक्राल रूप लिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद एक नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने साझा किए इस वीडियो में कहा है कि- ‘सोशल साइट पर आकर नफरत फैलाओगे, तो दर दर ठोकर खाओगे, पकड़ कर जेल भी जाओगे। अमन चैन के दुश्मन सुन लो, छोड़ बुराई नेकी चुन लो, नेक देश में तुम नफरत का राग जो गाओगे, तो दर दर ठोकर खाओगे पकड़ कर जेल भी जाओगे’।

कहा- पुलिस को सब खबर है

उन्होंने आगे कहा कि- ‘मानवता का ज्ञान नहीं है, पशु है वो इंसान नहीं है। शांत देश को तुम कुचक्र से यदि सुलगाओगे, तो दर दर ठोकर खाओगे पकड़ कर जेल भी जाओगे। कहां निशाना कहां नजर है। पुलिस को इसकी खूब खबर है, क्षद्म रूप धर करके भी यदि आग लगाओगे, तो दर दर ठोकर खाओगे पकड़ कर जेल भी जाओगे’। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रावस्ती के रहने वाले हैं धर्मराज

यूपी में हुई हिंसा पर आधारित इंस्पेक्टर की ये कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बतातें चले कि इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय श्रावस्ती जिले के सोनवा के गांव चंदरखा के रहने वाले हैं। उनकी शादी हो चुकी है। उनकी दो लड़कियां भी हैं। इस समय वह उन्नाव में अपराध शाखा में तैनात हैं। फिलहाल वे अपनी कविता को लेकर चर्चा में बने हुए है।

सीतापुर से हुए ट्रांसफर होकर उन्नाव आए थे

बता दें कि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय दिसंबर 2021 को सीतापुर से ट्रांसफर होकर उन्नाव आए थे। इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय को कविताओं का बेहद शौक हैं। उनके कई सारे वीडियो यूट्यूब पर हैं। अपने वीडियो के जरिये वे समाज में हो रहे मुद्दों को उजागर करते रहते है। इससे पहले उन्होंने चुनाव के दौरान यूपी में का बा का जवाब भी अपनी कविता से नेहा राठौर को बखूबी दिया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds