अफगानिस्तान में इस्लाम का हुआ अपमान, तालिबान ने यूट्यूबर अजमल हकीकी को किया गिरफ्तार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जून 2022, 05:30 AM Updated: 10 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अफगान के एक मॉडल और यूट्यूबर अजमल हकीकी को उसके कुछ साथियों के साथ इस्लाम और कुरान का अनादर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, अफगान के मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पिछले हफ्ते अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाम के एनजीओ के मुताबिक इस वीडियो में अजमल हकीकी और उनके बाकी साथियो ने कुरान की आयातों का मजाकिया लहजे में इस्तेमाल किया था। 

इस वीडियो में पोस्ट किया गया है कि अजमल का एक दोस्त कुरान की आयतें पढ़ता है, जिसके बाद अजमल हकीकी हंसने लगते है। हालांकि जानकारी के मुताबिक, अजमल हकीकी दूसरा वीडियो पोस्ट कर अपनी पहली वीडियो के लिए मांफी भी मांगते नजर आए है।

हालांकि एनजीओ संस्थान के मुताबिक, अजमल और उनके तीन साथियों को तालीबान के खुफिया महानिदेशालय ने 7 जून इस्लामी पवित्र मूल्यों के अपमान करने के आरोप को लेकर हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा 7 जून को ही अजमल हकीकी ने मांगी मांगते हुए वीडियो भी जारी कर दिया था। जिसके बाद एमनेस्ट इंटरनेशनल ने 8 जून को बयान जारी करते हुए कहा कि “तालिबान को तुरंत और बिना शर्त YouTubers को रिहा करना चाहिए और उन लोगों की लगातार सेंसरशिप को समाप्त करना चाहिए जो अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करना चाहते हैं।” इसके अलावा तालिबन के जरिये मनमाने तरीके से यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर मांगी मंगवाने को लेकर मजबूर करने पर भी एमनेस्ट इंटरनेशनल ने कहा कि ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर खुला हमला है।

बता दें कि अजमल हकीकी की गिरफ्तारी को लेकर ट्विटर पर तालिबान की कड़ी निंदा की जा रही है। इसके साथ ही यूट्यूबर और उनके दोस्तों की रिहाई की मांग भी की जा रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds