बेहद फ़िल्मी है इशांत शर्मा की लव स्टोरी, 2 साल बाद पत्नी ने दिया था भाव

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 सितम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 02 सितम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीम इंडिया के ‘लंबू’ कहे जाने वाले इशांत शर्मा आज यानि सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 सितंबर 1988 को हुआ था। लंबे बाल, 6 फीट 5 इंच की ऊंचाई, बेहतरीन आत्मविश्वास; कुल मिलाकर एक ऐसी पर्सनालिटी जिसकी कोई भी लड़की कायल हो जाए। तो भला उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह कैसे इस क्रिकेटर से प्यार करने से खुद को रोक पाती। दोनों का प्यार परवान चढ़ा, और 10 दिसंबर 2016 को इशांत और प्रतिमा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। लेकिन इशांत जितने अनुशासित मैदान पर दिखते हैं, असल ज़िंदगी में वे उतने ही रोमांटिक हैं। इनकी लव स्टोरी भी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। तो आइये जानें कैसे हुई इशांत और प्रतिमा की मुलाकात जिसने दोनों को एक दूसरे का दीवाना बना दिया।

कौन हैं प्रतिमा सिंह?

प्रतिमा सिंह एक भारतीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। ये क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी हैं। इनका पूरा परिवार एथलीट है। इनकी 5 बहनें है जिसमें ये सबसे छोटी हैं। इनकी 5 में से 3 बहनें भारतीय महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल का हिस्सा हैं। एक ही परिवार में रहकर बास्केटबॉल से ताल्लुक रखने के चलते इन्हें ‘सिंह सिस्टर्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इनकी बहन प्रशांति पद्म श्री और अर्जुन पुरूस्कार से भी नवाज़ी जा चुकी हैं।

2011 में हुई थी पहली मुलाकात

एक टॉक शो में इशांत ने खुलासा किया था कि वो प्रतिमा से पहली बार 2011 में मिले थे। इस दौरान इशांत को दिल्ली के IGMA बास्केटबॉल एसोसिऐशन लीग में चीफ गेस्ट के लिए बुलाया गया था। दिलचस्प बात तो ये थी कि इस लीग में प्रतिमा स्कोरर की भूमिका निभा रहीं थीं। उनके पैर में चोट लगने की वजह से वो खेल नहीं सकती थी। मज़ाकिया अंदाज़ में इशांत ने कह दिया कि स्कोरर सुन्दर है। तब तक इशांत को ये नहीं पता था कि वही सुन्दर स्कोरर एक बास्केटबॉल चैंपियन है।

2 साल बाद स्वीकार की थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

इशांत ने इस बात का भी खुलासा किया था कि 2 साल बाद प्रतिमा ने उनकी फेसबुक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से नमबर शेयर किये। और फिर शुरू हुई एक हसीन प्रेम कहानी। दोनों ने एक दूसरे को जाना पहचाना और वक़्त के साथ पता ही न चला कि कब दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। मन में फीलिंग्स का सैलाब उमड़ने पर इशांत ने कुछ समय बाद अपनी दिल के जज्बात प्रतिमा के सामने रखे। और प्रतिमा न ख़ुशी ख़ुशी इसे स्वीकार लिया। 19 जून 2016 में दोनों ने सगाई कर ली और फिर उसी साल दिसंबर में सात फेरे लेकर ये खूबसूरत जोड़ी एक दूजे की हो गई।

शादी के यादगार पल..

शादी के दिन ये जोड़ी रामायण के भगवान राम-सीता से कम नहीं लग रही थी। नारंगी लहंगे में सजी प्रतिमा बेहद खूबसूरत दिख रही थी। वहीं इशांत भी मैरून शेरवानी में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। सगाई में भी प्रतिमा ने नारंगी रंग का ही घेरदार ड्रेस पहनी हुई थी। गुरुग्राम के नॉटिंग हिल फार्महाउस में इनकी शादी हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं थी। खेल जगत के कई खिलाड़ी इस शादी में शरीक हुए थे।

इशांत का करियर ग्राफ

इशांत ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज़ किया था। इंटरनेशनल टूर के लिए जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था तो इशांत ने अपने बेहतरीन गेंदबाज़ी के प्रदर्शन से कंगारुओं को फिरकी की तरह नचा दिया था। धीरे धीरे 2013 तक अचानक से उनका करियर ग्राफ डाउन होने लगा। अपने करियर में इशांत के नाम कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनके खाते में 2011 में सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट विकेट लेने पांचवें सबसे युवा गेंदबाज का रिकॉर्ड दर्ज है। जबकि 2013 में सबसे तेज 100 वनडे विकेट चटकाने वाले टीम इंडिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज इशांत हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds