जब India's Got Talent में आग की लपटों में फंस गया कंटेस्टेंट, बचाने पहुंचे बादशाह, जानें फिर आगे क्या हुआ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 में लोग अपना ऐसा-ऐसा टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शो में कंटेस्टेंट्स अद्भुत हुनर दिखा रहे हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट के अपकमिंग एपिसोड में भी ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट देखने को मिलेगा, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जाएंगे। इस दौरान एक कंटेस्टेंट आग के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट करता नजर आएगा। 

दरअसल, शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट प्रीतम नाथ जजेस को अपने स्टंट के बारे में बताता है। वो बताता है कि उसे लोहे की चैन से बांधकर एक घर में लॉक किया जाएगा, जिसमें आग लगा दी जाएगी। इस दौरान घर पूरा जलने से पहले उसे वहां से बाहर निकलना होगा। इसके बाद आगे जो होता है, उसको देखकर हर किसी की धड़कनें बढ़ सकती हैं। दरअसल, घर में आग लगने के बाद कंटेस्टेंट घर के अंदर से खुद को अनलॉक नहीं कर पाता। जिसके बाद उसे बचाने के लिए शो के जज बादशाह और शिल्पा शेट्टी के भी होश उड़ जाते हैं। इस दौरान बादशाह उसे बचाने के लिए भी जाते हैं।  

वीडियो में देखने को मिलता है कि कंटेस्टेंट को बाहर निकालने की कोशिश एक लड़का करता है। इस दौरान देखते ही देखते पूरे घर में आग लग जाती है। ये सब देखकर शिल्पा और बादशाह बहुत घबरा जाते हैं। पूरे सेट पर अचानक पैनिक क्रिएट हो जाते हैं। बादशाह अपनी सीट से उठकर बजर दबाने के लिए भागते हैं जिससे टास्क रोका जा सके।

 

बैकग्राउंड में पानी मारो…फायर ब्रिगेड ऑन करो की आवाज आ रही होती हैं।  शिल्पा की डर के मारे चीखें निकल जाती हैं। शो का प्रोमो तो काफी खतरनाक है, हालांकि ये एपिसोड आने पर ही पता चल पाएगा कि आखिर कंटेस्टेंट जलते हुए घर से बाहर निकल पाया या नहीं। अगर निकला तो  कैसे निकला?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds