वो कप्तान जैसे लगते हैं?…KL Rahul की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, अब आया ये हैरान करने वाला बयान

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट और वनडे सीरीज दोनों ही टीम इंडिया ने गंवा दीं। वनडे सीरीज में तो भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। जिसके बाद से ही टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

इस सीरीज में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल केएल राहुल के हाथो में थीं। सीरीज के दौरान राहुल अपनी कप्तानी में वो दम नहीं दिखा पाए, जो धोनी और विराट कोहली में दिखता था, जिसके बाद से ही राहुल पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े होने लगे। अब इस बीच एक BCCI के अधिकारी ने केएल राहुल को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दे दिया। 

PTI के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी से टेस्ट कप्तान को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि रोहित शर्मा की फिटनेस समस्याओं को देखते हुए क्या केएल राहुल को टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है? इस पर अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि क्या आपको केएल राहुल साउथ अफ्रीका दौरे पर किसी भी नजरिए से कप्तान लगते हैं? 

गौरतलब है कि विराट कोहली ने वनडे और टी-20 के बाद हाल ही में टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। जिसके बाद से इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रही है कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान किसे बनाया जाएगा। अगले टेस्ट कप्तान की दौड़ में रोहित शर्मा का नाम फिलहाल सबसे आगे माना जा रहा हैं, तो वहीं भविष्य को ध्यान में रखकर केएल राहुल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। 

हालांकि साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान केएल राहुल की कप्तानी काफी खराब रही। उन्होंने जितने भी मैच में भारतीय टीम ने कप्तानी की, टीम इंडिया सभी मैच हारीं। जिसके बाद से ही राहुल आलोचनाओं में घिरे हुए हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds