Himachal Election: भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद का छाप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 19 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची

जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग नजदीक आ रही है, राज्य में सियासी हलचल और भी तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टियों ने अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। इस बार हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के उतरने से चुनाव को रोचक बना दिया है।

Also read- MSP Hike: केंद्र की तरफ से किसानों को सौगात, रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

भाजपा की सूची के उम्मीदवार

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां 62 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है वहीं कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में परिवारवाद का छाप भी देखने को मिल रहा है। भाजपा के राज्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सिराज सीट से लडे़ंगे तो अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। इस बार की चुनाव में खास बात यह है कि भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट सिराज पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। चेतराम ठाकुर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं।

Himachal Election: भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद का छाप! — NEDRICK NEWS

अनुराग ठाकुर जो फिलहाल केंद्रीय मंत्री है, उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं मिला है। अनुराग के ससुर गुलाब सिंह को भी टिकट इस बार निराशा का सामना करना पड़ा है। दोनों ही मंत्रियों को 2017 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ चुराह सीट से हंसराज, भरमौर से डॉ. जननक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, डलहौजी से डी.एस. ठाकुर, भटियाल से विक्रम जरियाल, नूरपुर से रणवीर सिंह, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, ज्वाली से संजय गुलेरिया, जसवां-प्रांगपुर से विक्रम ठाकुर, जयसिंह पुर से रविंदर धीमान को टिकट दिया गया है।

Himachal Election: भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद का छाप! — NEDRICK NEWS

कांग्रेस की सूची में दिख रहा परिवारवाद

कांग्रेस के करीब 13 कैंडिडेट ऐसे हैं जिनका सियासी घरानों से संबंध है। कांग्रेस की पहली सूची में हिमाचल प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमा ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के मौजूदा विधायक विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल-कोठकई निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर के बेटे रोहित ठाकुर का नाम लिस्ट में दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को मण्डी से खड़ा कर रही है, वहीं पूर्व मंत्री पंडित संत राम के बेटे सुधीर शर्मा को धर्मशाला से, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल को पालमपुर से, पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कसौली से पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Himachal Election: भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस की लिस्ट में परिवारवाद का छाप! — NEDRICK NEWS

Also read- Jammu & Kashmir: कश्मीर में बढ़ रहा फिर से आतंकी हमले का साया, घर में ग्रेनेड फेंक यूपी के दो मजदूरों को मारा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds