गाजियाबाद: शाम होते ही नगर निगम के इस पार्क पर हो जाता है नशेड़ियों का कब्जा! भयभीत हैं अगल-बगल के लोग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जून 2021, 05:30 AM Updated: 29 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश के गाजियबाद जिले में स्थित चंद्र नगर एचआईजी पार्क इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। चंद्र नगर कॉलनी में स्थित यह पार्क शराबी और नशेड़ी लोगों का अड्डा बन गया है, जो आये दिन पार्क में बैठकर शराब पीते हैं, जमकर गाली गलौज करते हैं। खबरों के मुताबिक शाम होते ही उस पार्क में असमाजिक तत्त्वों का जमावड़ा लगना शुरु हो जाता है, जिसके बाद पार्क में शराबियों के जाम छलकने लगते हैं। हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि आस-पास के रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। लोग पार्क में जाने से कतरा रहे हैं। 

महिलाओं को देखकर करते हैं अश्लील कमेंट

बताया जा रहा है कि ये असमाजिक तत्व चंद्र नगर एचआईजी कॉलनी स्थित पार्क में देर रात तक शराब पीते हैं और शराब की बोतलें जहां-तहां फेक देते हैं। अराजकता के कारण लोगों ने पार्क में जाना छोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक ये असमाजिक तत्व और नशेड़ी दिन में भी शराब की बोतलें लेकर पार्क में पहुंच जाते हैं। जहां वह शराब पीते हैं और महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करने से भी बाज नहीं आते।

नगर निगम के इस पार्क में असमाजिक तत्वों के जमावड़े से अगल-बगल के लोगों में डर का माहौल है। उनका मानना है कि अगर स्थिति में कुछ बदलाव नहीं आया तब चोरी और किडनैपिंग जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती है। लोगों का कहना है कि इस बावत पुलिस को जानकारी दी गई है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिससे उस इलाके के लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। 

खबरों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 कड़कड़ मॉडल पार्क में भी असमाजिक तत्वों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। वहां भी लोग पार्क में नशाखोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उस इलाके में दोपहर और रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी।

पब्लिक प्लेस पर शराब पीना गैर-कानूनी

बता दें, भारत में पब्लिक प्लेस पर बैठ कर शराब पीने का कोई प्रावधान नहीं है। पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन करने पर भारत में 5000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है और यदि अपराधी शराब पीने के बाद कोहराम मचाता है तो जुर्मानें की राशि 10,000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है और उन्हें जेल की सजा भी दी जा सकती है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर बैठकर शराब पीने और लोगों को परेशान करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस का डंडा चलना काफी जरुरी हो गया है। नेड्रिक न्यूज पुलिस प्रशासन से अपील करता है कि जल्द से जल्द चंद्र नगर एचआईजी पार्क में चल रहे मनामानी पर लगाम लगाए और दोषियों की जमकर ख़बर लें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds