पहले गाना चुराया फिर भगवा रंग में करी बेशर्मी, फिल्म पठान को फैन्स ने किया ट्रोल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 15 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर क्यों हो रहा बवाल

लम्बे समय के बाद फिल्म ‘पठान’ (Pathan) के जरिये शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बड़े परदे पर वापसी करने वाले हैं. वहीं इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले इस फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया है और ये बवाल फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर और उसके बाद रिलीज़ हुए एक गाने को लेकर है. जिसके बाद इस फिल्म ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड (boycott trend) कर रहा है.

Also Read-बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने हिट फिल्म से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी.

जानिए क्यों हो रहा है विवाद 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. इस फिल्म का टीजर (teaser) जब से रिलीज हुआ है तभी से  फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है और हालिया रिलीज हुए गाने ने मामला और बढ़ा दिया है. यहां तक कि अब ट्वीटर पर #पठान बायकॉट ट्रेंड कर रहा है.

पहले गाना चुराया फिर भगवा रंग में करी बेशर्मी, फिल्म पठान को फैन्स ने किया ट्रोल — NEDRICK NEWS

गाने पर क्या है विवाद 

12 दिसम्बर को इस ‘पठान’ फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग (Besharm rang ) रिलीज़ हुआ है. वहीं इस गान एक खूब मजाक बनाया जा रहा है और इस गाने पर चोरी का भी आरोप लगा है. लोगों का कहना है कि 2016 में रिलीज गाने की धुन जैन के मरीबा को चोरी कर बेशर्म रंग में पूरा कॉपी-पेस्ट कर दिया गया.

दीपिका के भगवा आउटफिट्स् पर हुआ बवाल 

पहले गाना चुराया फिर भगवा रंग में करी बेशर्मी, फिल्म पठान को फैन्स ने किया ट्रोल — NEDRICK NEWS

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के गाने पर एतराज उठाया है. वहीं नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के गाने के कुछ सीन हटाने को कहा है. एमपी के गृह मंत्री ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर आपत्तिजनक आउटफिट वाले सीन न हटाए गए तो  एमपी में यह फिल्म रिलीज होगी कि नहीं इस पर विचार किया जाएगा. इसी के साथ यूपी के अयोध्या में भी ‘पठान’ के लेटेस्ट गाने में भगवा का विरोध करते हुए संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं संत समाज ने शाहरुख खान पर सनातन विरोधी होने का भी आरोप लगाया है.

पहले गाना चुराया फिर भगवा रंग में करी बेशर्मी, फिल्म पठान को फैन्स ने किया ट्रोल — NEDRICK NEWS

इसी के साथ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म के बहिष्कार की अपील करते हुए विवादित बयान दे डाला है. उन्होंने कहा, “ जहां भी ‘पठान’ फिल्म लगे उस सिनेमाघर को फूंक डालो.”

ट्रेलर रिलीज़ होने क बाद शुरू हुआ विरोध 

‘पठान’ का विरोध वैसे टीजर रिलीज होने के बाद से ही हो रहा है. दरअसल टीजर में शाहरुख खान के “भारत में असहिष्णुता फैल रही है.” कहने से फिल्म का विरोध शुरू हुआ था. वहीं इसके बाद इस फिल्म का ‘बेशरम स़ॉन्ग’ में दीपिका पादुकोण का जहां अब तक का सबसे ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है तो वहीं दीपिका-शाहरुख के इंटीमेट डांस उनेक फैन्स को पसंद नहीं आया है. और फिल्म के बायकॉट की मांग जोर पकड़ रही है. 

आपको बता दें कि ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी.

Also Read- फिल्म पठान के लिए FIFA विश्व कप में शिरकत करेंगे शाहरुख खान.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds