मुगल थे राष्ट्र निर्माता, फिल्मों में उन्हें बदनाम करना परेशान करने वाला…डायरेक्टर Kabir Khan के बयान पर मचा बवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अगस्त 2021, 12:00 AM Updated: 26 अगस्त 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान एकाएक काफी सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि कबीर खान द्वारा दिया गया एक बयान है। उन्होंने हाल ही में मुगलों को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। उनके इस बयान के लिए लोग उनको जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। 

मुगलों को ‘हत्यारा’ दिखाने पर ये बोले डायरेक्टर

दरअसल, कबीर खान ने हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया। यही नहीं उन्होंने मुगल शासकों को जिस तरह से फिल्मों में बदनाम किया जाता है, उस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुगलों को बदनाम करने वाली फिल्में देखना समस्याग्रस्त और परेशान करने वाला लगता है । उनके मुताबिक ये फिल्में ऐतिहासिक साक्ष्य पर आधारित नहीं हैं और सिर्फ पॉपुलर नेरिटिव के साथ चलने के लिए ऐसा किया जाता है। 

‘अगर मुगल खलनायक, तो बताएं क्यों?’

कबीर खान ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ये बात कही। डायरेक्टर ने कहा कि मैं समझता हूं कि जब भी कोई फिल्ममेकर रिसर्च करता है, तो वो एक प्वाइंट बताया है। सबका नजरिया अलग हो सकता है। आप अगर मुगलों को बदनाम करते हैं, तो प्लीज उसे रिसर्च आधारित करें और बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि वो खलनायक थे। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप रिसर्च करेंगे और इतिहास पढ़ते हैं, तो ये मुश्किल होगा कि आप उन्हें (मुगलों को) खलनायक बनाएं। मेरा मानना ये है कि मुगल असल राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे। सिर्फ ये लिखने और कह देने से नहीं होता कि उन्होंने हत्या की। आप ये बताएं कि ऐसा किस आधार पर कह रहे हैं। कबीर खान ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि आजकल सबसे आसान बन गया है मुगलों को बदनाम करना। ये सब परेशान करने वाला है। 

बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आए कबीर खान

कबीर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। अधिकतर लोग इस बयान के लिए कबीर खान को ट्रोल करते हुए ही नजर आए। कविता नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर इसको लेकर लिखा- ‘डायरेक्टर कबीर खान ने मुगलों को “राष्ट्र निर्माता” कहा। सभ्यता को नष्ट करना, मंदिरों को तोड़ना, और लोगों का नरसंहार करना बॉलीवुड के लिए “निर्माण” है? ब्रेनवॉश करना, और वास्तविकता को विकृत करना। इस इंड्रस्टी में कुछ भी देखने के लिए और भी कारण हैं।’

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ‘अगर वो इतने काबिल थे तो जहां से आए थे वहां पर कोई काम क्यों नहीं किए। हिंदुस्तान को बर्बाद करने वाले मुगल अगर ऐसे लोगों के आदर्श हैं, तो सोचिए इनकी सोच कितनी खतरनाक है। हिंदुस्तान को लूटा था और ये उनकी तारीफ कर रहा है, इससे ज्यादा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है?’

मुगल थे राष्ट्र निर्माता, फिल्मों में उन्हें बदनाम करना परेशान करने वाला...डायरेक्टर Kabir Khan के बयान पर मचा बवाल! — Nedrick News

आपको बता दें कि कबीर खान ने ये बयान एक वेब सीरीज के संबंध में दिया। दरअसल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ आ रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में सामने आया। ‘द एम्पायर’ में मुगल साम्राज्य को शुरुआत से, पहले शासक बाबर की कहानी के साथ दिखाया जाएगा। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है। 

वैसे बॉलीवुड में बीते कुछ समय में आई फिल्में, जैसे पद्मावत, तान्हाजी और पानीपत में मुगलों को दिखाया गया। इन फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगे। सिर्फ यही नहीं तान्हाजी के रिलीज होने के बाद इसमें विलेन का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान ने भी ये बात कही थी कि फिल्‍म की कहानी में जो दिखाया गया है, उसमें सारे तथ्‍य सही नहीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds