मुसलमान होना सबसे बड़ा जुर्म है…जानिए मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने ऐसा क्यों कहा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अगस्त 2021, 12:00 AM Updated: 26 अगस्त 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शायर मुनव्वर राणा अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। इसकी वजह होते हैं उनके विवादित बयान, जो वो अक्सर ही कई मुद्दों को लेकर देते रहते हैं। वहीं इस बार मुनव्वर राणा अपने बेटे को लेकर चर्चाओं में आए हैं। दरअसल, उनके बेटे तबरेज राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज की गिरफ्तार फेक फायरिंग केस में हुई है। 

बेटे की गिरफ्तारी पर ये बोले मुनव्वर राणा?

जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रायबरेली पुलिस ने तबरेज को लखनऊ के लालकुआं से गिरफ्तार किया। वहीं बेटे की गिरफ्तारी पर मुनव्वर राणा ने एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने तबरेज को गिरफ्तार करने आई पुलिस की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया।  

मुनव्वर ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट जारी नहीं था, फिर भी उनको गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस तबरेज की गिरफ्तारी के लिए आई, तो उसने ही दरवाजा खोला था। घर में घुसते ही पुलिस ने तबरेज को उसकी मां, पत्नी और बच्चों के सामने पीटना शुरू कर दिया।

‘मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट’

इसके अलावा शायर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना सबसे बड़ा जुर्म है। पुलिस सिर्फ मुसलमानों को ही टारगेट कर रही है। पुलिस जिसको टारगेट करती है, उसके खिलाफ कुछ ना कुछ निकाल ही लेती है। यहां वो मेरे पेट से शराब की दो बोरी भी निकाल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सुना था अग्रेंज बहुत खराब थे, लेकिन हिंदुस्तान में अग्रेंज से भी ज्यादा खराब लोग हैं। भारत में मुसलमानों को दुश्मन माना जा रहा है। लोगों की नजर में हर मुसलमान आतंकवादी है। 

राणा ने आगे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एमपी के बेटे पर हमला करवाया था, तो उस एमपी को मंत्री बना दिया गया। अब जब मेरे बेटे पर भी ऐसे ही आरोप लगाए जा रहे हैं, तो मुझे भी मंत्री बना देना चाहिए। 

जानिए किस मामले में हुई तबरेज की गिरफ्तारी?

बता दें कि तबरेज राणा की गिरफ्तारी अपने चाचा को फर्जी फायरिंग केस में फंसाने के आरोप में हुई है। दरअसल, अपने चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए तबरेज ने खुद पर ही गोली चलवाई थी। पुलिस की जांच में ये बात निकलकर सामने आई। CCTV फुटेज में गोली चलाने वाले शूटर के साथ तबरेज को देखा गया था, जिसके बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आई। मामला प्रॉपटी विवाद से जुड़ा था। वो अपने चाचा को संपत्ति विवाद में फंसाना चाहता था। लेकिन तबरेज इसमें कामयाब नहीं हो पाया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds