Delhi Kanjhawala death case : अंजलि की दोस्त ने किया एक और खुलासा, बताया नशे की वजह से हुई कार के साथ टक्कर

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

घटना के दिन नशे में थी अंजलि

नए साल पर देश की राजधनी की दिल्ली के सुल्तानपुरी (Delhi Kanjhawala death case) में एक दर्दनाक हादसा हुआ था और ये हादसा कार द्वारा स्कूटी को कार से टक्कर मारकर लड़की को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने का है। वहीं इस हादसे में अंजलि की मौत हो गयी है। लेकिन इस बीच इस हादसे को लेकर रोजाना एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। वहीं इस बीच इस हादसे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। 

Also Read- Kanjhawala death case: जानिए कौन थी दिल्ली कंझावला केस में शामिल थी दूसरी लड़की.

जानिए अब क्या हुआ नया खुलासा

मंगलवार इस मामले को लेकर खुलासा हुआ कि जिस समय ये हादसा हुआ तब उस वक़्त अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी थी। वहीं इस बीच अब निधि ने ही इस मामले को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। वहीँ निधि ने इस मामले को लेकर कहा है कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी उस कार के आरोपी पांच लोगों ने जानबूझ कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पीड़िता की दोस्त निधि ने दावा किया, जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार थी। इसी के साथ निधि ने कहा, “मैं डर गई थी इसलिए मैंने किसी को नहीं बताया।” वहीं निधि ने ये भी कहा कि  मीडिया को बताया-“भूरे रंग की बलेनो ने रांग साइड से स्कूटर को टक्कर मारी थी। वह कार के सामने गिर गई और मैं साइड में गिर पड़ी। उन्होंने(आरोपियों) कार उसके ऊपर चढ़ा दी। वे जानते थे कि वह कार के नीचे है, लेकिन वे नहीं रुके। वह चिल्ला रही थी। उन्होंने जानबूझकर उसे मार डाला।”

अंजलि ने शराब पीकर किया था झगडा 

इसी के साथ निधि ने खुलासा किया कि अंजलि ने शराब पी रखी थी। वहीं आरोपियों ने भी पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी, जिसकी वजह से टक्कर हुई। वहीं घटना की रात का खुलासा करते हुए निधि ने बताया कि होटल के बाहर स्कूटी चलाने को लेकर उसका अंजलि से झगड़ा हुआ था, जहां वे अपने दोस्तों से मिले थे और नए साल की पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं निधि ने कहा-“हम लगभग 1।45 बजे होटल से चले गए। वह (अंजलि) स्कूटी चलाने की जिद कर रही थी, लेकिन मैंने कहा कि नहीं, मैं इसे चलाऊंगी। जब हम चले गए और आगे बढ़ रहे थे, अंजलि ने कहा कि वह स्कूटी के आगे कूद जाएगी, यदि उसे ड्राइव करने की अनुमति नहीं है। यह मेरी स्कूटी है और मैं इसे चलाऊंगी।”

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा था कि शायद ये रेप का मामला भी हो सकता है लेकन जब अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई उसे इस बात की कि पुष्टि हुई कि अंजलि के साथ रेप जैसी घटना नही हुई है। 

अंजलि की मां करी फांसी की मांग 

अंजलि की मां ने मीडिया से कहा कि वो चाहती हैं कि सभी पांचों आरोपियों को फांसी दी जाए। वहीँ कोर्ट ने सोमवार को पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे के समय दीपक खन्ना कार चला कर रहा था। मनोज मित्तल को कथित तौर पर भाजपा का नेता बताया जा रहा है।

Also Read- कौन है वो महिला IPS officer जिसे Delhi Kanjhawala Death Case के लिए ख़ुद अमित शाह ने किया कॉल? देश की सबसे स्मार्ट पुलिस दिल्ली पुलिस भी हुई fail.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds