मैं बहुत टूट चुका हूं…  सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा का आखिरी दर्द भरा संदेश| Delhi Judge Suicide Update

Nandani | Nedrick News Delhi Published: 03 May 2026, 03:41 PM | Updated: 03 May 2026, 03:41 PM

Delhi Judge Suicide Update दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। अमन शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव के पद पर तैनात थे। इस घटना ने न्यायिक क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

और पढ़ें: मैंने वकील नहीं किया और अगर अब परेशान किया तो सुसाइड कर लूंगा: सोनम के भाई के बयान से मचा हड़कंप| Sonam Raghuvanshi Bail news

पीसीआर कॉल से खुला मामला | Delhi Judge Suicide Update

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एक पीसीआर कॉल आई। यह कॉल अमन के जीजा शिवम ने की थी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि अमन ने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से पहले पिता को किया था फोन

मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा के अनुसार, घटना से एक रात पहले अमन ने अपने पिता को फोन कर अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह काफी तनाव में हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। यह सुनते ही पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए वह उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए और करीब आधी रात को घर पहुंच गए।

पत्नी से विवाद बना तनाव की वजह

पिता के मुताबिक, घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अमन और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमन ने बताया था कि वह पिछले दो महीनों से मानसिक तनाव में थे और लगातार परेशान महसूस कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि घर में उनकी पत्नी का ज्यादा नियंत्रण है और अधिकतर फैसले उन्हीं के अनुसार होते हैं। जानकारी के अनुसार, अमन की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी बहन जम्मू में आईएएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

पिता के आरोप और बढ़ता तनाव

पिता का आरोप है कि जब उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो बहू ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा और पुलिस बुलाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। बाद में पत्नी के चाचा को बुलाया गया, लेकिन वह घर के पास पहुंचकर भी लौट गए और मामले में दखल देने से मना कर दिया।

बाथरूम में मिला शव, परिवार सदमे में

घटना के समय घर में माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। पिता के अनुसार, अमन एक कमरे में थे और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में थीं। इसी दौरान घर में बहस और शोर-शराबा बढ़ गया। कुछ देर बाद जब अमन नजर नहीं आए, तो पिता ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, जिसकी घंटी बाथरूम से सुनाई दी। दरवाजा तोड़ने पर अमन अंदर पत्नी की चुन्नी से बने फंदे पर लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार स्तब्ध रह गया।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

और पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को मिली जमानत! यूपी पुलिस की एक गलती ने पलट दिया पूरा केस| Raja Raghuvanshi Wife Sonam Bail

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds