मैंने वकील नहीं किया और अगर अब परेशान किया तो सुसाइड कर लूंगा: सोनम के भाई के बयान से मचा हड़कंप| Sonam Raghuvanshi Bail news

Nandani | Nedrick News Indore Published: 01 May 2026, 04:35 PM | Updated: 01 May 2026, 04:35 PM

Sonam Raghuvanshi Bail news: इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को करीब 11 महीने बाद जमानत मिलने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां एक तरफ सोनम को अदालत से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जमानत के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे मामला और गरमा गया है।

और पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को मिली जमानत! यूपी पुलिस की एक गलती ने पलट दिया पूरा केस| Raja Raghuvanshi Wife Sonam Bail

सोनम के भाई का बयान, खुद को बताया अलग | Sonam Raghuvanshi Bail news

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार ने ना तो कोई वकील किया और ना ही जमानत के लिए कोई कोशिश की। उनके मुताबिक, जो कुछ हुआ है, वह पूरी तरह कोर्ट के आदेश के तहत हुआ है। गोविंद ने यह भी कहा कि लगातार लग रहे आरोपों और मानसिक दबाव की वजह से उनकी हालत खराब हो गई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें और परेशान किया गया तो वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं।

राजा के परिवार में गुस्सा और निराशा

वहीं, राजा रघुवंशी के परिवार ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई अहम जानकारियां समय पर साझा नहीं कीं, जिससे आरोपी पक्ष को अदालत में फायदा मिला। विपिन ने साफ तौर पर कहा कि परिवार इस फैसले को चुनौती देगा और हाईकोर्ट में जाकर जमानत रद्द कराने की मांग करेगा। उनका कहना है कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए, न कि राहत।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

राजा की मां उमा रघुवंशी की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा भावुक और तीखी रही। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा था, लेकिन अब वह भरोसा टूटता नजर आ रहा है। उमा रघुवंशी ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कहीं न कहीं पैसे का असर हो सकता है, जिससे न्याय प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर आरोपी महिला की जगह कोई पुरुष होता, तो क्या उसे इतनी आसानी से जमानत मिल पाती? उन्होंने मामले की दोबारा जांच कराने और इसे सीबीआई को सौंपने की मांग भी की है, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की है।

पिता और भाई ने भी जताई नाराजगी

राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने भी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि अब उन्हें सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा। वहीं, भाई सचिन रघुवंशी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि फिल्मों में अक्सर सुना था कि कानून अंधा होता है, लेकिन अब यह बात सच लगने लगी है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में इतनी जल्दी जमानत मिलना समझ से परे है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

आगे बढ़ेगी कानूनी लड़ाई

फिलहाल, इस पूरे मामले में दोनों परिवार आमने-सामने नजर आ रहे हैं। एक तरफ सोनम के परिवार ने खुद को इस केस से अलग बताया है, वहीं दूसरी तरफ राजा का परिवार न्याय के लिए आगे लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है।

और पढ़ें: पैसे दे देतीं तो कुछ नहीं होता… IRS अधिकारी की बेटी के हत्याकांड में आरोपी का ठंडा कबूलनामा| Delhi murder case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds