पैसे दे देतीं तो कुछ नहीं होता… IRS अधिकारी की बेटी के हत्याकांड में आरोपी का ठंडा कबूलनामा| Delhi murder case

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 24 अप्रैल 2026, 09:33 PM Updated: 24 अप्रैल 2026, 09:33 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Delhi murder case: दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। युवती एक IRS अधिकारी की बेटी थी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा से पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने इस केस को और भी भयावह बना दिया है।

और पढ़ें: पापा मैं हार गया… शव को हाथ मत लगाना: लिखकर कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदा युवा वकील | Kanpur Young Lawyer Death

पूछताछ में नहीं दिखा पछतावा | Delhi murder case

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान कोई पछतावा नहीं दिखाया। उसने बेहद सामान्य लहजे में कहा, “अगर दीदी पैसे दे देती तो ये नहीं होता।उसने यह भी दावा किया कि वह सिर्फ पैसे लेने गया था और अगर उसे पैसे मिल जाते तो न हत्या होती और न ही यौन उत्पीड़न।

झूठ बोलकर घर में की एंट्री

पूछताछ में सामने आया कि राहुल मीणा ने घर में घुसने के लिए झूठ बोला कि उसे आंटीने पैसे देने के लिए बुलाया है। वह पीड़िता की मां को इसी नाम से बुलाता था। आरोपी पहले इसी घर में काम कर चुका था, इसलिए परिवार और घर की व्यवस्था से पूरी तरह परिचित था।

पहले करता था नौकरी, फिर हुआ बर्खास्त

राहुल मीणा करीब आठ महीने तक इस परिवार के यहां काम कर चुका था। करीब डेढ़ महीने पहले उसे वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और ऑनलाइन गेमिंग व जुए की लत का शिकार था।

सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी

इस केस की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी को घर की चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। हर मंजिल पर लॉक और पासकोड लगे थे, लेकिन उसे ये सभी कोड और चाबियों के ठिकाने पता थे। इसी वजह से वह बिना किसी रुकावट के घर के अंदर पहुंच गया।

सुबह जिम जाते ही घर में घुसा

22 अप्रैल की सुबह आरोपी घर के बाहर इंतजार करता रहा। जैसे ही अधिकारी दंपति रोजाना की तरह जिम के लिए निकले, वह तुरंत घर के अंदर दाखिल हो गया और सीधे छत पर बने स्टडी रूम की ओर बढ़ गया।

स्टडी रूम में हमला और हत्या

युवती उस समय स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक घंटे तक घर के अंदर रहा। उसने पहले पैसे मांगे, लेकिन मना करने पर लैम्प और भारी चीजों से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

लॉकर खोलने की कोशिश में भी नहीं रुका

वारदात के बाद आरोपी ने युवती को घसीटकर नीचे सेफ रूम तक ले गया और उसके खून से सने हाथों से लॉकर का बायोमेट्रिक खोलने की कोशिश की। हालांकि यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद उसने स्क्रूड्राइवर से लॉकर खोलने की कोशिश की और नकदी व गहने लेकर बैग में भर लिए।

कपड़े बदलकर हुआ फरार

जांच में पता चला कि अपने कपड़ों पर खून लगने के बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई के कपड़े पहन लिए और मौके से फरार हो गया। शव को फर्श पर ही छोड़ दिया गया।

पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की क्रूरता की पुष्टि की है। मौत की वजह गला दबाना बताई गई है। शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, नाक की हड्डी टूटी हुई थी और कपड़े फटे हुए थे।

दिल्ली आने से पहले भी किया अपराध

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने दिल्ली आने से एक दिन पहले अलवर में अपनी पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। उस मामले में FIR दर्ज होने के बाद वह फरार होकर दिल्ली पहुंचा और अगली सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 12 टीमें बनाई थीं। आखिरकार उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। साकेत कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस अब फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के जरिए पूरे घटनाक्रम को जोड़ने और इस जघन्य अपराध के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें: रोल प्ले के नाम पर पहले बॉयफ्रेंड को बांधा और फिर जिंदा जला दिया | Bengaluru Murder Case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds