Bengaluru Murder Case: उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में उसके ही घर के बेड पर मिली। युवक की आंखों पर पट्टी बंधी थी, हाथों में हथकड़ी लगी थी और पैर भी बंधे हुए थे। शुरुआती तौर पर यह मामला एक कपल के बीच चल रहे BDSM रोल प्ले का लग रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी।
गर्लफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम | Bengaluru Murder Case
पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय महिला प्रेमा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड किरण को पहले बांधा, फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और बाद में उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं, उसने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।
A shocking incident has come from Bengaluru.
A woman allegedly killed her boyfriend by tying his hands and legs, covering his eyes, and then setting him on fire on the bed in the name of a sexual act.
The accused, 27-year-old Prema, was in a relationship with Kiran, also 27.… pic.twitter.com/LQo2o8ux2G
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) April 22, 2026
दो साल से रिश्ते में थे दोनों
जांच में पता चला है कि प्रेमा और किरण दोनों की उम्र 27 साल थी और वे राजाजीनगर के एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे। दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। किरण तुमकुरु जिले के चिक्कनायकानहल्ली का रहने वाला था।
शादी को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, प्रेमा किरण से शादी करना चाहती थी, लेकिन किरण इस मुद्दे पर लगातार टालमटोल कर रहा था। घटना से एक दिन पहले उसने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इससे प्रेमा नाराज हो गई, लेकिन उसने उस समय कोई झगड़ा नहीं किया और अंदर ही अंदर गुस्सा पाले रखा।
घर पर बुलाकर रचा पूरा प्लान
घटना वाले दिन प्रेमा घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। उसने किरण को अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि किरण पहले नेलमंगला जाने वाला था, लेकिन वह अपना प्लान बदलकर प्रेमा से मिलने पहुंच गया।
‘सरप्राइज’ के नाम पर जाल
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमा ने किरण को एक खास सरप्राइज देने की बात कही। उसने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों के बीच एक खास और रोमांचक पल होने वाला है। इसी बहाने उसने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए। किरण को लगा कि यह सब BDSM एक्ट का हिस्सा है।
कुछ ही मिनटों में बदला मंजर
जैसे ही किरण पूरी तरह से बंध गया और खुद को छुड़ाने की हालत में नहीं रहा, प्रेमा ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा दी। बंधे होने की वजह से किरण खुद को बचा नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने सुनी चीखें, पुलिस पहुंची मौके पर
घटना के दौरान पड़ोसियों ने घर से चीखने की आवाजें सुनीं और धुआं निकलता देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को संभाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
पहले आत्महत्या का शक, फिर खुली सच्चाई
शुरुआत में प्रेमा ने पुलिस को बताया कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। उसने दावा किया कि वह बाथरूम में थी और उसे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। लेकिन जांच के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक हुआ। बाद में सबूतों के आधार पर मामला हत्या का निकला।
मोबाइल और खरीदारी से मिले अहम सुराग
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें कथित तौर पर घटना के आखिरी पलों का वीडियो मौजूद है। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि ज्वलनशील पदार्थ पहले से खरीदा गया था, जिससे यह साफ होता है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी।
जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) नागेश डीएल के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई बार अपने बयान बदले और बाद में कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है और पीड़ित के परिवार से औपचारिक शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया है।





























