Deepesh Bhan: दीपेश भान की प्रेयर मीट में सभी स्टार्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे, अंगूरी भाभी नहीं रोक पाई अपने आंसू

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 26 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाबीजी घर पर है फेम दीपेश भान की आज प्रेयर मीट रखी गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। इस प्रेयर मीट में शो के सभी कलाकार शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से दीपेश भान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से सभी सदमे में है।

टीवी की दुनिया में अपने कॉमकि टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले दीपेश भान का शनिवार को अक्समात निधन 23 जुलाई 2022 को हो चुका है। उनके जाने का हर किसी को गम है। इस दौरान उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई जहां भाबीजी घर पर है शो के सभी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे फूट-फूटकर रोते हुए दिखी। उन्हें भी दीपेश भान के जाने का दर्द है, जो साफ दिखाई दिया। 

इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि 

भाबीजी घर पर है के मलखान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथी कलाकार गम में डूबे दिखे। जिसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियों में शुभांगी अत्रे, वैभव माथुर, कीकू शारदा, विदिशा श्रीवास्तव समेत टीवी की दुनिया के कई कलाकार दिखे।

दीपेश भान के चले जाने से हर कोई सदमें में

इस दौरान एक वीडियो में अंगूरी भाभी यानी की शिवांगी अत्रे को रोते हुए देखा जा सकता है। जहां वे दीपेश भान को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची और अपने आसुंओं को बहने से रोक नहीं पाई। दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हताश है।

सिर्फ 41 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि दीपेश भान सिर्फ 41 साल के थे, इतनी कम उम्र में ही वे दुनिया से रुखस्त हो गए। उनका सपना ओटीटी में काम करने का था, लेकिन ये अधूरा ही रह गया। 23 जुलाई को दीपेश भान जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे। जिसके बाद दीपेश ने एक ऑवर खेला और बॉल उठाने झुके, तभी थोड़ा उठे और लड़खड़ाते हुए गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें 5 मिनट की दूरी पर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स की माने तो दीपेश का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds